चित्रकोट उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम ने बीजेपी प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप को 17 हजार से अधिक वोटों से हराया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चित्रकोट। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव की मतगणना अब पूरी हो चुकी है. इसके साथ ही कांग्रेस बस्तर में क्लीन स्वीप कर लिया है. कांग्रेस बस्तर की 12 में से 12 सीटें जितने में कामयाब हो गयी है. 17 वें यानी अंतिम चरण की काउंटिंग में कांग्रेस के प्रत्याशी राजमन बेंजाम को 62050 वोट मिले हैं. वहीं बीजेपी के लच्छूराम कश्यप को 44197 मत मिले हैं. कांग्रेस को कुल 17853 वोटों से जीत मिली है. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जगदलपुर धरमपुरा स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज मतगणना स्थल में की जा रही थी.

चित्रकोट उपचुनाव में जीत के साथ ही बस्तर संभाग में कांग्रेस-भाजपा की स्थिति 12-0 की हो गई है. वहीं विधानसभा के भीतर भाजपा की सीटें घटकर 14 हो गई है जबकि कांग्रेस की स्थिति 68 से बढ़कर 69 हो गई है.

आपको बता दें बस्तर संभाग से भाजपा के पास एकमात्र दंतेवाड़ा सीट ही थी लेकिन विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फोट कर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद यह सीट खाली हुई थी लेकिन यहां पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की देवती कर्मा ने भाजपा प्रत्याशी और भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी को हराकर भाजपा से यह सीट छीन ली थी.

वहीं चित्रकोट से विधायक चुने गए दीपक बैज के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बादल यह सीट खाली थी. इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत यहां झोंक दी थी लेकिन कांग्रेस अपनी इस सीट को उपचुनाव में बचाने में कामयाब रही.

17 वें राउंड की गिनती के बाद 

कांग्रेस – 62050

भाजपा – 44197

सीपीआई – 6948

अम्बेडकर पार्टी – 2650

निर्दलीय – 2575

जोगी कांग्रेस – 6524

नोटा – 6225

कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेन्जाम – 17853 मतों से आगे चल रहे हैं.

Leave a Reply

Next Post

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हालत गंभीर; बेटी मरियम को मिलने की इजाजत नहीं मिली

शेयर करे शरीफ को कई बीमारियां हैं, बुधवार को सेहत में कुछ सुधार हुआ लेकिन देर रात तबियत तेजी से बिगड़ी बेटी मरियम नवाज गुरुवार को उनसे मिलने पहुंचीं लेकिन अफसरों ने इसकी इजाजत नहीं दी इंडिया रिपोर्टर लाइव लाहौर. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हालत फिर से गंभीर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां