मनरेगा मजदूरी भुगतान के लिए 67.01 करोड़ रूपए की स्वीकृति : प्रदेश में इस साल अब तक कुल 2148.70 करोड़ रूपए का मजदूरी भुगतान

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 07 सितम्बर 2020। प्रदेश में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) श्रमिकों के मजदूरी भुगतान के लिए केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 67 करोड़ एक लाख रूपए स्वीकृत किए हैं। प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा के अंतर्गत अब तक 26 लाख नौ हजार परिवारों को सीधे रोजगार उपलब्ध कराते हुए 2148 करोड़ 70 लाख रूपए से अधिक का मजदूरी भुगतान किया जा चुका है। इसमें राज्य शासन द्वारा मनरेगा श्रमिकों को उपलब्ध कराए गए 50 अतिरिक्त दिनों के रोजगार के एवज में 96 करोड़ 33 लाख रूपए का मजदूरी भुगतान भी शामिल है। 

राज्य मनरेगा आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार द्वारा मजदूरी मद में इस वर्ष अब तक कुल 2271 करोड़ 89 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसमें 67 करोड़ एक लाख रुपए की स्वीकृति अभी 4 सितम्बर को मिली है। कुल स्वीकृत राशि में से 2052 करोड़ 37 लाख रूपए प्रदेश को मजदूरी भुगतान के लिए प्राप्त हुए हैं। योजनांतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 26 लाख से अधिक परिवारों के 48 लाख 87 हजार मनरेगा श्रमिकों को नौ करोड़ 55 लाख मानव दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसमें चार करोड़ 81 लाख मानव दिवस रोजगार 24 लाख 58 हजार महिला श्रमिकों के द्वारा सृजित किया गया है। प्रदेश में इस साल अब तक 83 हजार 642 परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है।

Leave a Reply

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर राज्य स्तरीय वेबीनार : स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम होंगे मुख्य अतिथि

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 07 सितम्बर 2020। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन 08 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से 12 बजे के मध्य किया जाएगा। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण की कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा मंत्री […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम