‘बिग बॉस’ में मुझे मोटापे को लेकर काफी ताने दिए जाते थे लेकिन सलमान सर ने मेरा साथ दिया: शहनाज गिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 24 अप्रैल 2023। अभिनेत्री एवं रिएलटी टीवी की कलाकार शहनाज गिल का कहना है कि रिएलटी शो ‘बिग बॉस’ के बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। शहनाज गिल फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से हिंदी फिल्म जगत में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। सलमान खान अभिनीत यह फिल्म गत शुक्रवार बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। 

सलमान रिएलटी शो ‘बिग बॉस’ की मेजबानी करते हैं, जिसके 13वें सीजन में शहनाज ने हिस्सा लिया था। शहनाज इससे पहले पंजाबी फिल्म ‘काला शाह काला’ और ‘हौसला रख’ में नजर आ चुकी हैं। अदाकारा ने कहा कि ‘बिग बॉस13′ में उन्हें उनकी कद-काठी के लिए दिए गए तानों ने उन्हें अपने ऊपर काम करने के लिए प्रेरित किया।  शहनाज गिल ने कहा, मैंने खुद को बदला, खुद पर काम किया। जब लोगों ने मुझे अच्छी सलाह दी, मैंने उस पर गौर किया और खुद को बेहतर बनाया। मैंने वजन कम किया क्योंकि ‘बिग बॉस’ में मुझे मोटापे को लेकर काफी ताने दिए जाते थे… इसके बाद मैंने अपना रहन-सहन (स्टाइल) बदला क्योंकि लोगों को लगता था कि मैं सिर्फ सलवार-कमीज ही पहन सकती हूं। मैंने मेरे बारे में कायम सभी धारणाएं तोड़ी और ऐसा करती रखूंगी ताकि आगे बढ़ती रहूं।” शहनाज ने कहा कि सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ के समय से ही उनका काफी साथ दिया।

 उन्होंने कहा, सर (सलमान) हमेशा मुझे कहते थे कि ‘तुम कर सकती हो, तुम में क्षमता है, खुद पर काम करो’ । उन्होंने हमेशा मुझे सहज महसूस कराया। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।” फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्माण ‘सलमान खान फिल्म्स’ (एसकेएफ) के बैनर तले किया गया है। फिल्म में सलमान खान के अलावा तेलुगु अभिनेता वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर जैसे कलाकार भी हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'2 से ज्यादा बच्चों वाले सांसदों-विधायकों को न लड़ने दिया जाए चुनाव'...अजित पवार ने केंद्र से की मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 24 अप्रैल 2023। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने कहा कि दो से अधिक बच्चे वाले लोगों को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जानी चाहिए और यहां तक कि ऐसे विधायकों को भी चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराया […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत