उन्नाव के बाद हाथरस के सिकंदराराऊ में हादसा, बस-कैंटर की टक्कर में दो की मौत और 38 घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हाथरस 11 जुलाई 2024। प्रातः 3 बजे सिकंदराराऊ से एटा हाइवे 34 पर गांव टोली के निकट जिओ पेट्रोल पंप पर खड़े कैंटर में निजी बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि आधी बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे से में दो लोगों की मौत हो गयी और 38 लोग घायल हुए। इनमें से सात गंभीर घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 11 को हाथरस जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निजी बस पंजाब के चंडीगढ़ से बांगरमऊ जा रही थी । सिकंदराराऊ से एटा रोड पर 15 किलोमीटर दूर गांव टोली पर जिओ पेट्रोल पंप पर खड़े कैंटर में पीछे से बस ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है की बस चालक को झपकी आ गई थी, इसके चलते यह टक्कर हुई।

टक्कर के बाद कोतवाली पुलिस तथा आसपास के गांव के लोगों ने राहत कार्य प्रारंभ कर दिया। घायलों को सिकंदरा राव समुदायक केंद्र भिजवा दिया गया। टक्कर के बाद घटना स्थल पर ही एक अज्ञात की मृत्यु हो गई तथा दूसरे की मृत्यु अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई। हाथरस के डीएम आशीष कुमार का कहना है कि इस हादसे में दो की मौत हुई है और 16 घायल हुए हैं।

ये हैं घायल

संदीप पुत्र चंद्रपाल निवासी उन्नाव 18 वर्ष, अनस अनस पुत्र इदरीस 19 वर्ष फतेहपुर, पिंटू पुत्र सियाराम 25 वर्ष संगरूर, साहिल पुत्र इम्तियाज़ 7 वर्ष बांस गरखा, अरुण पुत्र राम लखन 26 वर्ष लखनऊ, मंजय पुत्र नंदू ठाकुर 22 वर्ष बिहार, सुमित पुत्र राजकुमार (18 वर्ष) उन्नाव, वरुण पुत्र लखन 9 वर्ष उन्नाव, रामवीर पुत्र शिवराज 26 वर्ष उन्नाव, गोपाल पुत्र ब्रजबहादुर 42 वर्ष लखनऊ, बबलू पुत्र नंद किशोर (32 वर्ष), कानपुर घायल हो गए।

ये हैं गंभीर घायल
कांति पुत्र छोटा 50 वर्ष हरदोई, रजनी पुत्री चंद्रपाल 20 वर्ष उन्नाव, सौरभ पुत्र राजेश 35 वर्ष लखनऊ, संतराम पुत्र जियालाल 40 वर्ष दीपू पुत्र नस्तर 20 वर्ष उन्नाव, वरुण पुत्र श्रीकृष्ण 30 हरदोई, एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गया।

Leave a Reply

Next Post

बिजली गिरने से पूरे उत्तर प्रदेश में एक दिन में कम से कम 38 लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 11 जुलाई 2024। उत्तर प्रदेश में बुधवार को बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। ये मौतें तब बताई गई हैं जब राज्य बाढ़ से जूझ रहा है, जिससे सामान्य जनजीवन ठप हो गया है। 11 […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक