राजधानी में सात और आठ मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, इन विषयों पर होगी चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 मार्च 2026। महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन सात और आठ मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा समिति, शरण्य और भारतीय विद्वत् परिषद् के पदाधिकारियों ने बताया की, यह दो दिवसीय सम्मेलन भारती-नारी से नारायणी विषय पर विज्ञान भवन में होगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। जबकि समापन समारोह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में होगा। राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख कार्यवाहिका की अन्नदनम सीता गायत्री ने कहा, यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय महिलाओं की सकारात्मक शक्ति को एक साथ लाने का प्रयास है। समिति समाज के संपूर्ण विकास के लिए काम करती है। समिति का मानना है कि स्त्री और पुरुष दोनों समान हैं और एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना 1936 में हुई थी। अब इसके 90 वर्ष पूरे हो चुके हैं। आज देशभर में इसकी 4,500 शाखाएं चल रही हैं। समिति से जुड़ी 65 संस्थाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में लगभग 2,000 सेवा कार्य चला रही हैं।

भारतीय विद्वत परिषद की सचिव डॉ. वी.शिवानी ने बताया कि, भारती नारी से नारायणी इस सम्मेलन का मुख्य विषय है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त नेतृत्व के लिए प्रेरित करना है। सम्मेलन में ज्ञान, शक्ति, स्वतंत्रता, जागरूकता, प्रकृति, संस्कृति, उपलब्धि और सृजन जैसे आठ विषयों पर चर्चा होगी।कार्यक्रम में चार विशेष परिचर्चाएं भी होंगी। महिला सांसद पंच परिवर्तन विषय पर चर्चा करेंगी। महिला कुलपतियों की अलग बैठक होगी। साध्वी संगम में योग, धर्म और अध्यात्म पर विचार-विमर्श होगा।

देशभर से प्राप्त सुझावों और सम्मेलन की सिफारिशों को भारत सरकार के संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। शरण्या की अध्यक्ष अंजू आहूजा ने कहा कि यह सम्मेलन समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की दिल्ली प्रांत प्रमुख डॉ. रचना वाजपेयी ने बताया, सम्मेलन में राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता कुमारी उपस्थित रहेंगी। साथ ही साध्वी ऋतंभरा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रधान और अन्नपूर्णा देवी सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

Leave a Reply

Next Post

आईआईटी दिल्ली में रोबो वॉर ने दर्शकों के बीच बढ़ाया रोमांच, ड्रोन की कलाबाजियों ने बटोरीं सुर्खियां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 मार्च 2026। आईआईटी दिल्ली में जारी तकनीकी महोत्सव ट्रिस्ट में शनिवार को दर्शकों के बीच रोबो वॉर आकर्षण का केंद्र रही। रोबोट वॉर देखने के लिए युवा उमड़ पड़े। खुले मैदान में बंद शीशों के बीच रोबोट एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखे। […]

You May Like

हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता