खरगे ने आज बुलाई विपक्ष की बैठक, अदाणी मुद्दे पर रणनीति बनाने को लेकर होगी चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 फरवरी 2023। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। यह बैठक राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद में खरगे के कार्यालय में होगी। इस बैठक में हिंडनबर्ग रिसर्च और अदाणी मुद्दे पर संसद में सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के मद्देनजर खरगे ने शुक्रवार को अदाणी समूह के कारोबार की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की अपनी पार्टी की मांग को दोहराया। मीडिया को संबोधित करते हुए, खरगे ने कहा, क्या अदाणी घोटाले की जांच नहीं होनी चाहिए। क्या उस पैसे पर चर्चा नहीं होनी चाहिए, जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अदाणी के व्यवसायों में निवेश किया है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय सेना के डॉक्टर ने विकसित किया फिक्सेटर, तुर्किये-सीरिया में इलाज में हो रहा इस्तेमाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 फरवरी 2023। भारतीय सेना के एक डॉक्टर ने हाथ की हड्डी टूटने पर उसके इलाज के लिए एक बाहरी फिक्सेटर विकसित किया है जिसका उपयोग तुर्किये और सीरिया में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि बाहरी फिक्सेटर का उद्देश्य मरीजों […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग