गौठानों में मल्टी एक्टिविटी सेंटर विकसित करें – सारांश मित्तर

indiareporterlive
शेयर करे

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 22 दिसम्बर 2020। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र के गौठानों में मल्टी एक्टिविटी सेंटर विकसित करें। उन्होंने विकासखण्ड बिल्हा के सेलर एवं धौरामुड़ा के गौठानों मंे चल रही गतिविधियों की सराहना करते हुए अन्य गौठानों में भी मल्टी एक्टिविटी सेंटर बनाने कहा। गोधन न्याय योजना के कार्याें में प्रगति लाने कहा। उन्होंने स्व सहायता समूहों को अधिक से अधिक वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के लिए प्रोत्साहित करने कहा।

मंथन सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने गौठान निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अपूर्ण गौठानों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को गौठानों का सतत् निरीक्षण करने कहा। स्व सहायता समूहों को वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित करने एवं उनकी हर संभव मदद करने भी कहा। कलेक्टर ने वर्मी कम्पोस्ट खाद की आकर्षक पैकेजिंग एवं मार्केटिंग पर भी जोर दिया। डाॅ. मित्तर ने कहा कि जैविक खाद की उपयोगिता को बढ़ावा देने के लिए स्व सहायता समूहों से ही आवश्यकतानुसार विभाग खाद की खरीदी करें। धान संग्रहण केन्द्रों में बनाये जा रहे चबूतरा निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि यह शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अपूर्ण चबूतरों का निर्माण जल्द करने के निर्देश दिए। नगरीय निकायों को नगरीय क्षेत्रों में अलाव जलाने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने धान खरीदी, बारदानों की स्थिति, लोक सेवा गारंटी, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना एवं टीएल के लंबित आवेदनों की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी बी.एस.उईके, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर, नगर निगम के कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

प्रयागराज में बड़ा हादसा: इफको प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव से 2 अफसरों की मौत, 15 कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी, CM ने जताया शोक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज 23 दिसंबर 2020। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार रात बड़ा हादसा हुआ। फूलपुर इफको KP-1 यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। गैस की चपेट में आने से असिस्टेंट मैनेजर बीपी सिंह और डिप्टी मैनेजर अभय नंदन कुमार की मौत हो गई। 15 […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं