लक्ष्य कपूर और रोशनी वालिया की खूबसूरत केमिस्ट्री दिखाएगा ‘दिल पागल’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 02 मार्च 2024। फेमस सिंगर लक्ष्य कपूर को फिल्म ‘बवाल’ के फेमस सोंग दिल से दिल तक के लिये जाना जाता है। भूषण कुमार द्वार निर्मित दिल पागल एक दिल को छू जाने वाला सोंग है और इस गाने मे आपको लक्ष्य कपूर और रोशनी वालिया की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने मिलेगी और दो दोस्तों के बीच खूबसूरत प्यार भी नज़र आएगा। लक्ष्य कपूर ने अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए कहते हैं कि मैं इस गाने  को दुनिया भर के दर्शकों के समक्ष पेश करने के लिये बेहद उत्साहित हूं। यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब है और यह गाना लोगों को पसंद आयेगा क्योंकि इस मे दोस्ती मे जो प्यार होता है वह दिखाया गया है।

रोशनी वालिया कहती हैं, “इस प्रोजेक्ट पर काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। लक्ष्य और मेरे बीच की केमिस्ट्री स्क्रीन पर खूबसूरती से दिखाई गई है, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक ‘दिल पागल’ में व्यक्त की गई हार्दिक भावनाओं का आनंद लेंगे।” लक्ष्य कपूर द्वारा गाया गया यह गाना टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है और ‘दिल पागल’ टी-सीरीज़ यूट्यूब चैनल पर अब उपलब्ध है।

Leave a Reply

Next Post

90 साल की उम्र में स्टेज पर आशा ताई मचाएंगी तहलका 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 02 मार्च 2024। भारत की सबसे खूबसूरत आवाज जिसे सुनकर रूह उसी में सराबोर हो जाती है। जिस मधुर आवाज के स्पर्श से ही दिल झूमने और मन बावरा हो जाता है। जी हाँ, शक्शियत में सादगी और सुरों की मल्लिका ,करोड़ो दिलों की […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान