लखनऊ से आई लड़की ने बस्‍ती के तीन डॉक्‍टरों पर लगाया गैंगरेप का आरोप; जानें पूरा मामला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बस्‍ती 27 अगस्त 2022। लखनऊ से बस्‍ती आई एक लड़की ने जिले के तीन डॉक्‍टरों पर गैंगरेप का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। एसपी दफ्तर पहुंचकर लड़की ने इनमें से एक डॉक्‍टर पर मारपीट सहित कई अन्य गम्‍भीर आरोप भी लगाए। महिला थाना पुलिस लड़की को अपने साथ ले गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

लड़की का आरोप है कि बस्ती के एक डॉक्टर से उसका संपर्क एक एप के जरिए 2021 में हुआ। एक बार डॉक्टर एक शादी में शामिल होने के बहाने उसे अपने साथ बस्ती ले आया। यहां अपने फ्लैट में रखा। कमरे पर एक व्यक्ति को बुलाकर उससे शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। मना करने पर मारा पीटा और धमकी दी।

लड़की का कहना है कि 10 अगस्त 2022 को एक इंटरव्‍यू के चक्‍कर में वह फिर से इस डॉक्टर से मिली। इसके बाद बस्ती आई और फिर इसी डॉक्टर के साथ एक फ्लैट पर रूकी। यहां अचानक उसके दो और डॉक्‍टर दोस्त आ गए। फिर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में किया रोड शो, सड़क के दोनों ओर खड़ी भीड़ ने 'मोदी, मोदी' के लगाए नारे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुज 28 अगस्त 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन कच्छ जिले के भुज में एक रोड शो किया। भुज और निकटवर्ती इलाकों के हजारों लोग मोदी का अभिवादन करने के लिए सड़क के दोनों ओर एकत्रित हुए। मोदी […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग