शोभिता धुलिपाला ने अपने बॉलीवुड सफर को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- जब मुंबई आई तो…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 21 अक्टूबर 2023। शोभिता धुलिपाला हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ में नजर आईं, जिसमें उन्होंने अपने अभियन से काफी सुर्खियां बटोरीं। अभिनेत्री फिल्मों के अलावा अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। शोभिता धुलिपाला ने हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपने बॉलीवुड सफर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की। इस दौरान अभिनेत्री ने मुंबई आने के बाद बॉलीवुड में अपना कदम जमाने के दौरान आई कठिनाइयों पर खुलकर चर्चा की।

मीडिया से बातचीत में आंध्र प्रदेश की रहने वाली शोभिता धुलिपाला ने कहा, ‘जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा तो मुझे हिंदी नहीं आती थी, यहां आने के बाद ही मैंने हिंदी सीखी।’ वहीं, अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर को लेकर बताया, ‘जब मैं कॉलेज में थी तभी मुझे एक्टिंग के लिए विचार आया और बिना किसी योजना के इंडस्ट्री में आ गई। उस समय मेरे पास कोई योजना भी नहीं थी कि मुझे करना क्या है। उस दौरान मैंने एक सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके बाद मैं आगे बढ़ती चली गई। आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि यह एक पागलपन भरा साहसिक कार्य था।

शोभिता धुलिपाला ने बातचीत को बढ़ाते हुए कहा, ‘मैंने बड़े होने के दौरान बॉलीवुड संगीत का आनंद लिया है। अगर फिल्मों की बात आती है तो मैं रंग दे बसंती और मंगल पांडे: द राइजिंग देखकर बड़ी हुई हूं। जब मैं छोटी थी तभी से मेरे अंदर एक मजबूत रचनात्मक ऊर्जा थी और उसी ने मुझे वहां तक पहुंचने में मदद की जहां मैं आज हूं।

अभिनेत्री ने स्कूल और कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा, ‘मुझे स्कूल समय से ही पढ़ने-लिखने की आदत थी। मैं कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम जैसे शास्त्रीय नृत्य भी सीख रही थी, लेकिन मुझे ऐसा कभी नहीं लगा कि मैं इसे अपना करियर बना सकती हूं। शोभिता ने आगे बताया, ‘जब से मैंने अपना कॉलेज खत्म किया, मैंने खुद को तीन साल की समय सीमा दी, अगर इसके भीतर मैं अपना रास्ता नहीं ढूंढ पाती तो मैं फिर से पढ़ाई शुरू कर देती। मैं बस अपने आप को एक  पहचान देना चाहती थी। इससे मुझे एक उद्देश्य और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिली।

शोभिता धुलिपाला के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जोया अख्तर और रीमा कागती की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ में नजर आई थीं। इसके अलावा अभिनेत्री ‘मन राघव 2.0’, ‘कालाकांडी’ जैसी फिल्मों और ‘मेड इन हेवन’ और ‘द नाइट मैनेजर’ जैसे वेब शो में काम कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

नगरनार प्लांट ही नहीं बस्तर से एक मुट्ठी मिट्टी भी ले जाने की ताकत बीजेपी में नहीं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेजगदलपुर के चर्च मैदान में मुख्यमंत्री ने जनसभा को किया संबोधित जनता के सामने रखी कांग्रेस सरकार की जनहितैषी योजनाओं से मिली उपलब्धियाँ इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 21 अक्टूबर 2023। जगदलपुर में चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए बीजेपी के दावों  पर करारा […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां