इस बार सियाचिन ग्लेशियर में खास होगी होली, खुद जवानों के पास जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 मार्च 2024। सियाचिन में इसबार होली का त्योहार बहुत खास होने वाला है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन जाएंगे और वहां तैनात सुरक्षा बलों के जवान से मुलाकात करेंगे। राजनाथ उनके साथ रंगो का त्योहार होली भी मनाएंगे। इससे पहले 2019 में रक्षा मंत्री का पदभार संभालने के बाद राजनाथ सिंह ने सियाचिन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कई अधिकारियों के साथ ही फील्ड कमांडरों और जवानों से भी मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ तत्कालीन सेना प्रमुख बिपिन रावत भी मौजूद थे। सियाचिन दौरे के दौरान राजनाथ सिंह ने बताया था कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां दिन में भी तापमान 40 डिग्री कम होता है। यहां का मौसम कब मौत में बदल जाए कोई नहीं जानता। सियाचिन में देश की सबसे ऊंची सरहद है और हिमालय की गोद में मौजूद सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा और सबसे खतरनाक जंग का मैदान है। इसके एक ओर पाकिस्तान है तो दूसरी तरफ चालबाज चीन है। भाजपा के केंद्र में आने के बाद से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा 2017 में निर्मला सीतारमण और 2017 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सियाचिन का दौरा किया था। 

बता दें कि सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा सैन्य क्षेत्र है। यह हिमालय के पूर्वी काराकोरम पर्वत श्रंखला में स्थित है, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा समाप्त होती है। उंचाई पर होने के कारण यहां तैनात जवानों को आम दिनों में भी तेज बर्फिली हवाओं का सामना करना पड़ता है। यहां का तापमान शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला जाता है, और भूस्खलन और हिमस्खलन आम बात हो जाती है।

1984 में सियाचिन ग्लेशियर पर पाकिस्तानी सेना को हरा कर चोटी पर कब्जा करने के लिए ऑपरेशन मेघदूत लॉन्च किया गया था। यहां तब से ही भारतीय सेना का नियंत्रण है। 

Leave a Reply

Next Post

आईडी विस्फोट की चपेट में आने से दो जवान घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दंतेवाड़ा 23 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आईडी विस्फोट की चपेट में आने से ‘बस्तर फाइटर्स’ के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल