लोक निर्माण मंत्री ने एकीकृत नवीन कार्यालय भवन का किया लोकार्पण : एक ही भवन में चार कार्यालय संचालित होने से जनसुविधा के साथ ही कार्यों में आएगी गति

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 29 जून 2020। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज सिविल लाईन स्थित सिरपुर भवन परिसर में एकीकृत नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि एक ही भवन में चार कार्यालय संचालित होने से जनसुविधा के साथ ही विभागीय कार्यों में गति आएगी। उन्होंने नवीन कार्यालय के लिए विभागीय अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, प्रमुख अभियंता व्ही. के. भतपहरी एवं मुख्य अभियंता एस. के. शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस तीन मंजीले एकीकृत नवीन कार्यालय भवन का निर्माण 3 करोड़ 22 लाख 59 हजार रूपए की लागत से हुई है। प्रत्येक तल में बीस-बीस कार्यालय कक्ष निर्मित है। भवन का भूतल में वाहन पार्किंग के लिए है। प्रथम तल में अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सर्वे एवं संधारण तथा उपसंभाग कार्यालय कक्ष है। द्वितीय तल में कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक एक (भवन/सड़क) के कार्यालय टेण्डर, आडिटर, स्थापना एवं तकनीकी उपखण्ड के कार्यालय कक्ष और तृतीय तल में मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (विद्युत/यांत्रिकी) के कार्यालय कक्ष है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ के फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल के फेज-2 का किया ऑनलाईन भूमिपूजन एवं शिलान्यास

शेयर करेजिंदल समूह ने रायगढ़ क्षेत्र में औद्योगीकरण के साथ चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में किया सराहनीय कार्य: भूपेश बघेल लगभग 25 करोड़ रूपए की लागत से अस्पताल में विकसित की जाएंगी नई चिकित्सा सुविधाएं, जोड़े जाएंगे 85 बिस्तर जेएसपीएल रायगढ़वासियों की स्वास्थ्य सेवा केलिए प्रतिबद्ध: नवीन जिन्दल मुख्यमंत्री […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल