लघु वनोपज संग्राहकों की आय में बढ़ोतरी के लिए करे प्रयास-मुख्य सचिव : मुख्य सचिव ने वन विभाग के योजनाओं की ली जानकारी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 03 दिसम्बर 2020। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज वनविभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी ली। मंत्रालय महानदी भवन मे आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से राज्य शासन की महत्वकांक्षी और वन विभाग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्ध बजट, हितग्राहियों को मिल रहे लाभ और योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों के संबंध मे चर्चा की गई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी ने वन विभाग के गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राज्य के लघु वनोपज संग्राहकों की आय में बढ़ोतरी के लिए जरूरी कदम उठाये जाये। उन्होंने राज्य केे वनो में मिलने वाले लघु वनोंपज के गुणवत्तायुक्त प्रसंस्करण और विपणन के निर्देश दिये है। अमिताभ जैन ने बाड़ी विकास के तहत उत्पादित हो रहे हरी सब्जियों की आपूर्ति स्थानीय स्तर पर संचालित हो रहे स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रांे में गर्म भोजन के लिए कराये जाने के निर्देश दिये है।

बैठक मे नरवा विकास, आवर्ती चराई योजना (गौठान), जैविक खाद उत्पादन (घुरवा), बाड़ी विकास, गोधन न्याय योजना (गोबर खरीदी), नदी तट रोपण, एफ. आर. ए, जैव विविधता बोर्ड, वन्यप्राणी, लघु वनोपज संघ, वन विकास निगम, राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, औषधीय पादप बोर्ड के विषय में समीक्षा की गई। बैठक में प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव रामकृष्ण आश्रम में नवनिर्मित ओपीडी का किया शुभारंभ

शेयर करेआदिवासी अंचल में लोगों को दी जा रही सेवाएं सराहनीय-मंत्री टी.एस. सिंहदेव इंडिया रिपोर्टर लाइव नारायणपुर 02 दिसम्बर 2020। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आरोग्य धाम के नवनिर्मित बहिरंग कक्ष (ओपीडी) […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल