कोरोना की जांच के लिए एंटीजन रैपिड टेस्ट की दर 900 रूपये रू आर टी पी सी आर की भी दरें निर्धारित

indiareporterlive
शेयर करे

निजी पैथोलॉजी लैबों/अस्पतालों को पालन अनिवार्य

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेमेतरा 24 सितम्बर 2020। राज्य शासन ने निजी पैथोलॉजी लैबों और अस्पतालों में कोविड-19 की जांच के लिए आरटीपीसीआर तथा एंटीजन रैपिड टेस्ट की दरें तय र्की हैं। निजी लैबों और अस्पतालों में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 900 रूपए का शुल्क तय किया गया है। इसमें जांच, कन्जुमेबल्स, पीपीई किट इत्यादि शुल्क शामिल हैं। प्रदेश के लैबों/अस्पतालों  में आर टी पी सी आर जांच के लिए 1600 रूपए की दर निर्धारित की गई है। जांच के लिए संभावित मरीज के घर से सैंपल संकलित किए जाने पर 1800 रूपए लिए जाएंगे।

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16 सितंबर को इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि  प्रदेश के बाहर स्थित लैबों के लिए आरटीपीसीआर जांच की दर दो हजार रूपए निर्धारित की गई है। घर से सैंपल कलेक्शन किए जाने पर 2200 रूपए लिए जाएंगे। इन शुल्कों में सैंपल कलेक्शन, परिवहन, जांच, कन्जुमेबल्स, पीपीई किट इत्यादि सभी शुल्क शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोन्स का मुंबई में हार्ट अटैक से निधन

शेयर करेडीन जोन्स 59 साल के थे, उन्हें बायो-सिक्योर माहौल में रखा गया था इंडिया रिपोर्टर लाइव पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोन्स का दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हो गया है। उनकी उम्र 59 साल थी। वह 1984 से 1992 तक के बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की तरफ […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान