कोलकाता के होटल में आग ने मचाया तांडव, 15 लोगों की मौत, कई घायल; राहत-बचाव अभियान जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 30 अप्रैल 2025। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लग गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा, आग रात करीब 8:15 बजे ऋतुराज होटल के परिसर में लगी, जिसके बाद बुर्राबाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग इमारत की खिड़कियों और संकरी दीवारों से भागने की कोशिश करते दिखाई दिए। इस दौरान चौथी मंजिल से कूदने का प्रयास करते समय कई लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि 14 शव बरामद किए गए हैं और टीमों ने कई लोगों को बचाया है। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव अभियान अभी भी जारी है। आगे की जांच चल रही है। जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हालांकि, उन्होंने संदेह जताया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।

दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
सूचना पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने आग पर काबू पाया। हालांकि, भीड़भाड़ वाला इलाका होने के चलते दमकल विभाग की गाड़ियों को वहां पहुंचने में मुश्किलें हुईं और कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि बुर्राबाजार पूर्वी भारत का सबसे बड़ा थोक बाजार है। 

भाजपा अध्यक्ष मजूमदार ने व्यक्ति की मौत पर जताया दुख
कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके अलावा, राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने व्यक्ति की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘कोलकाता के बुर्राबाजार के मेचुआ इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में 14 लोगों की मौत से मैं बहुत दुखी हूं। मैं भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा उपायों की गहन समीक्षा और अधिक सख्त निगरानी की अपील करता हूं।’ 

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सरकार ने कोलकाता निगम की आलोचना की
घटना पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कोलकाता निगम की आलोचना भी की। सरकार ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। बहुत से लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं। कोई सुरक्षा या संरक्षा नहीं थी। मुझे नहीं पता कि निगम क्या कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'आत्मरक्षा के लिए घर में तलवारें, चाकू रखें हिंदू', आतंकी हमले के बाद आरएसएस नेता की सलाह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अप्रैल 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता कल्लाडका प्रभाकर भट्ट ने कहा है कि हर हिंदू को अपने घर में आत्मरक्षा के लिए तलवार और चाकू रखने चाहिए। उन्होंने यह बात केरल के कासरगोड जिले के मंजेश्वर के वर्काडी में […]

You May Like

सिक्किम भूस्खलन मामले में आया अपडेट; सेना के जवान का शव बरामद, पांच अन्य की तलाश जारी....|....अमित शाह ने बताईं NDA की उपलब्धियां, कहा- यह जनसेवा का स्वर्णिम काल, कांग्रेस ने उठाए सवाल....|....ठाणे में बड़ा हादसा: भीड़ की वजह से चलती ट्रेन से गिरे कई यात्री, चार लोगों की मौतों की आशंका; छह अन्य घायल....|....महाराष्ट्र में आरएंडबी का पहला और भारत में 26वां स्टोर ठाणे में खुला....|....फिल्म “मैंने प्यार किया फिर से” का भव्य मुहूर्त ....|....जेनेलिया देशमुख का हर अभिनय स्वाभाविक, वास्तविक और प्रभावी है-आमिर खान....|....साउथ इंडिया के सुपरस्टार धनुष का नया अवतार दिखाएगी फिल्म तेरे इश्क़ में....|....पेरिस में आगजनी और पुलिस पर हमला; PSG के पहली बार चैंपियंस लीग का खिताब जीतने पर फैंस ने मचाया उत्पात....|....गाजा में इस्राइली सहायता केंद्र पर राहत सामग्री लेने जा रहे फलस्तीनियों पर गोलीबारी, 21 लोगों की मौत....|....चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने पर लोजपा रामविलास ने किया फैसला, कहा- आरक्षित सीट पर नहीं उतरेंगे