एक बार फिर से माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, सामने आया वीडियो

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 दिसंबर 2023। बाॅलीवुड के किंग खान एक बार फिर से माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। वह  इस साल तीसरी बार माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे हैं।  इससे पहले, इस साल जनवरी में ‘पठान’ और सितंबर में ‘जवान’ की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। वहीं एक बार फिर से शाहरुख मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने आए हैं। मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘डंकी’ के प्रदर्शन से पहले यहां मंगलवार को माता वैष्णो देवी गुफा की यात्रा की। अभिनेता (58) को माता वैष्णो देवी – कटरा भवन के मार्ग में यात्रा करते देखा गया। शाहरुख के साथ उनकी मैनेजर पूजा डडलानी और उनके सुरक्षा कर्मी थे। उनकी वैष्णो देवी की यह तीसरी यात्रा है।

उन्होंने अपनी फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ की रिलीज से पहले इस साल अगस्त और पिछले साल दिसंबर में मंदिर की यात्रा की थी। जम्मू के रियासी जिले में स्थित वैष्णो देवी मंदिर त्रिकुटा पर्वतीय क्षेत्र में स्थित एक तीर्थस्थल है जहां हर साल दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी हिट फिल्मों के बाद ‘डंकी’ शाहरुख की 2023 की तीसरी और साल की आखिरी फिल्म है। राजकुमार हिरानी निर्देशित यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा बताई जा रही है। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। 

Leave a Reply

Next Post

अंडर-16 में जूनियर द्रविड़ और जूनियर सहवाग आमने-सामने, अन्वय और आर्यवीर के बीच की होगी टक्कर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव विजयवाड़ा 12 दिसंबर 2023। लगभग एक दशक बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के स्कोर कार्ड में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों द्रविड़ (राहुल) और सहवाग (वीरेंद्र) के नाम दिखाई देंगे। कर्नाटक और दिल्ली के बीच सोमवार से शुरू हुए विजय मर्चेंट ट्रॉफी राष्ट्रीय अंडर-16 प्रतियोगिता […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल