कर्नाटक में भारी बारिश से हाहाकार, अब तक नौ की मौत, सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेेंगलुरु 20 मई 2022। कर्नाटक में भारी बारिश का कहर जारी है। इस जानलेवा बारिश में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है। हुबली समेत कई जिलों में जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राहत-बचाव के लिए एनडीआरएफ की चार टीमें तैनात की गई हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इन सब के बीच मुख्यमंत्री  मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने जलभराव से प्रभावित बेंगलुरु के कई इलाकों का दौरा किया।

सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, 23 घरों को पूरी तरह से नुकसान
इस बारिश के कारण 204 हेक्टेयर कृषि और 431 हेक्टेयर बागवानी फसलों को नुकसान पहुंचा है। 23 घरों को पूरी तरह से नुकसान पहुंचा है। राजस्व मंत्री आर अशोक ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकमगलूर, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, कोडागु, शिवमोग्गा, दावणगेरे, हसन और उत्तर कन्नड़ जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

आजादी के बाद सबसे खराब हालात से जूझ रहा श्रीलंका, आर्थिक संकट के बीच नौ नए मंत्रियों ने ली शपथ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलंबो 20 मई 2022। श्रीलंका अपनी आजादी के बाद सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। विदेशी कर्ज बढ़ता ही जा रहा है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित है। महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है और हाल ही में देश में राजनीतिक उथल-पुथल भी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं