हॉर्नबिल महोत्सव में पहुंचे वायुसेना प्रमुख, कैप्टन केंगुरुसे पवेलियन में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोहिमा 10 दिसंबर 2025। नगालैंड के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव, यानी प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्सव के उत्साह और संस्कृति के बीच किसामा हेरिटेज विलेज में तब खास माहौल देखने को मिला, जब भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कैप्टन केंगुरुसे पवेलियन का दौरा किया। वायुसेना प्रमुख ने यहां न सिर्फ शहीद वीरों को नमन किया, बल्कि सैन्य विरासत और नागालैंड की गौरवशाली परंपरा को करीब से समझा। इस अवसर पर उन्होंने सेना व वायुसेना अधिकारियों से बातचीत की और पवेलियन में लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक एयर चीफ ने यहां शहीद नागा सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र सेवा में दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देशभर की सेनाओं में इन वीर सेनानियों के प्रति गहरा सम्मान और गर्व है। इस दौरे के दौरान एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने महावीर चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित कैप्टन एन. केंगुरुसे की शौर्यगाथा पर आधारित एक एआई-आधारित फिल्म भी देखी। फिल्म ने उनके साहसिक अभियान और बलिदान को पुनः स्मृत कराया और दर्शकों को भावुक कर दिया।

पवेलियन में लगी प्रदर्शनी का किया अवलोकन
उन्होंने सेना और वायुसेना के अधिकारियों से बातचीत की तथा पवेलियन में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें सैन्य विरासत, पूर्वोत्तर क्षेत्र का इतिहास और नागालैंड की बहादुरी की परंपरा को दर्शाया गया है। यह दौरा भारतीय सशस्त्र बलों की उस प्रतिबद्धता को दोबारा प्रकट करता है, जिसके तहत शहीदों के सम्मान, अंतर-सेवा संबंधों को मजबूत करने और देश की सैन्य विरासत को संरक्षित रखने का लक्ष्य निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Next Post

आदित्य-एल1 ने सुलझाई 2024 के शक्तिशाली सौर तूफान की पहेली, इसरो ने बताया क्यों असामान्य था उसका व्यवहार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 दिसंबर 2025। भारत के पहले सौर वेधशाला मिशन आदित्य-एल1 ने मई 2024 में पृथ्वी से टकराए दो दशकों के सबसे शक्तिशाली सौर तूफान को लेकर वैज्ञानिकों की बड़ी उलझन दूर करने में अहम भूमिका निभाई। इसरो ने मंगलवार को बताया कि अदित्य-एल1 […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल