केजरीवाल की गिरफ्तारी से बदले दिल्ली के चुनावी समीकरण, कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन को कराएगी सर्वे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 अप्रैल 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ने उम्मीदवार चयन को लेकर कांग्रेस को असमंजस में डाल दिया है। आम आदमी पार्टी के साथ सीट साझेदारी में कांग्रेस को तीन सीटें मिली हैं और इस पर उम्मीदवारों का चयन अंतिम चरण में पहुंच गया था। हालांकि उम्मीदवारों को लेकर चयन करने को लेकर कांग्रेस एक बार फिर से गहरा मंथन कर रही है। एक मीडिया रिपोर्ट में कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से कहा है कि चांदनी चौक और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीटों पर उम्मीदवारों के चयन पर इंटरनल सर्वे किए जाएंगे।

पहले नामों पर बन गई थी सहमति
सूत्रों के हवाले से बताया है कि हाल ही में तीन उम्मीदवारों के चयन पर अंतिम सहमति लगभग बन गई थी और नामों की घोषणा होने वाली थी लेकिन इसे चंद मिनट पहले ही टाल दिया गया। बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद लोगों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के प्रति सहानुभूति का रुझान दिखाई देने के बाद अब तीन लोकसभा सीटों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नामों की भी चर्चा होने लगी है, जिसमें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का नाम भी शामिल है।

सामने आया था कन्हैया कुमार का नाम
कांग्रेस के एक नेता के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली के कई वरिष्ठ नेताओं ने आप के साथ गठबंधन से पहले चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने अपने कारणों से नाम वापस ले लिया था। उसी समय पहली बार पश्चिमी दिल्ली सीट से संभावित उम्मीदवार के रूप में कन्हैया कुमार का नाम सामने आया था। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से इस समय पूर्व भाजपा सांसद उदित राज का नाम आगे चल रहा है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से लवली और कन्हैया कुमार का नाम संभावितों में है जबकि चांदनी चौक से संदीप दीक्षित और जय प्रकाश अग्रवाल का नाम अभी चल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

आतंकियों के साथ-साथ अब बदमाशों से भी निपटेगी J&K पुलिस, जारी की Hit List

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 08 अप्रैल 2024। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ गोलीबारी में एक उप निरीक्षक के शहीद होने और एक बदमाश के मारे जाने के कुछ दिनों बाद पिछले 15 वर्षों में विभिन्न जिलों से सक्रिय 100 से अधिक बदमाशों की सूची तैयार की है। पुलिस विभाग के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण