IPL 2021: विराट कोहली की कप्तानी को लेकर हर्षल पटेल बोले, उनके योगदान का RCB जश्न मनाएगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2021। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान के रूप में भले ही विराट कोहली के सफर का अंत बिना किसी इंडियन प्रीमियर लीग खिताब के हुआ हो, लेकिन फ्रेंचाइजी सालों से टीम के प्रति उनके योगदान का ‘जश्न’ मनाएगी। हर्षल ने हालांकि स्पष्ट तौर पर नहीं बताया कि टीम ने कोहली के योगदान का कैसे जश्न मनाने की योजना बनाई है। इस तेज गेंदबाज ने जोर देते हुए कहा कि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी और आईपीएल के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का फैसला करने वाले कोहली ‘लीडर’ रहेंगे।

हर्षल ने सोमवार को एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी की हार के बाद कहा, ‘कप्तान के लिहाज से, कुछ लोग कप्तान होते हैं और कुछ लीडर होते हैं, वे निश्चित तौर पर एक लीडर हैं। उसके पास कप्तानी का तमगा नहीं है, इसका मतलब यह नहीं है कि वे लीडर से कम है।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए उन्होंने टीम और मेरी प्रोग्रेस के लिए जो भी योगदान दिया, मैं उसके लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।’ हर्षल ने कहा, ‘हां, मुझे लगता है कि हम निश्चित तौर पर उनके योगदान का जश्न मनाएंगे और अगर हम ट्रॉफी हाथ में उठाकर जश्न मनाते तो अच्छा रहता लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, उनका योगदान बहुत बड़ा है और निश्चित तौर पर हम इसका जश्न मनाएंगे।

हर्षल ने कहा कि आईपीएल सीजन जिस तरह खत्म हुआ उससे पूरी टीम निराश है। उन्होंने कहा, ‘बेशक, जिस तरह टूर्नामेंट खत्म हुआ, उससे हम सभी निराश हैं। हम जिस तरह खेल रहे थे, मुझे लगता है कि हमें टॉप दो में होना चाहिए था। लेकिन जैसा कि हम सभी को पता है, यहां छोटा अंतर भी काफी मायने रखता है।’ सुनील नरेन ने अपनी ‘पुरानी रहस्यमयी’ गेंद की झलक दिखाई और इसके बाद तीन छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स की चार विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए आरसीबी के कप्तान के रूप में आईपीएल खिताब जीतने का कोहली का सपना तोड़ दिया।

Leave a Reply

Next Post

सलमान खान के पिता सलीम ने अमिताभ बच्‍चन को दी खास सलाह,बोले-अब उन्हें रिटायरमेंट लेकर आराम करना चाहिए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2021। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर (सोमवार) को अपना 79वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस उम्र में जहां लोग काम से ब्रेक लेकर घर पर आराम करना पसंद करते हैं तो वहीं अमिताभ ऐसे में काम करते हैं। उन्होंने हमेशा […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक