यूक्रेन में नया रूसी आक्रमण, तोपखाने की आग में झुलस रहा पूर्वी शहर बखमुत, चिंता में पड़ा नाटो

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कीव 14 फरवरी 2023। यूक्रेन के पूर्वी शहर बखमुत के पास रूसी सेना ने खतरनाक तरीके से युद्ध शुरू कर दिया है। बखमुत भारी तोपखाने की आग में झुलस रहा है। पिछले 24 घंटों में युद्धग्रस्त देश में गोलाबारी के कारण कम से कम पांच नागरिक मारे गए, वहीं कम से कम पांच अन्य नागरिक घायल हुए हैं। इस हमले के बाद नाटो के महासचिव जेन स्टोलटेनबर्ग ने चिंता जताई है। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों की रिपोर्ट का समर्थन करते हुए कहा कि हमारी नजर बनी हुई है कि आखिर वे किस तरह से अपने सैनिकों और हथियारों को भेज रहे हैं। हम यूक्रेन का हर हाल में समर्थन करेंगे।

रूसी सेना ने पिछले 24 घंटों में दर्जन भर शहरों और गांवों को निशाना बनाया
रूसी सेना ने पिछले 24 घंटों में दोनेत्स्क क्षेत्र में दर्जन भर शहरों और गांवों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की है। एक मिसाइल से अस्पताल को निशाना बनाया गया, वहीं गोलाबारी से सात घरों के साथ ही बच्चों का एक केंद्र क्षतिग्रस्त हो गया।

यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण की पहली बरसी से कुछ ही दिन पहले रूस का नया हमला हुआ है। हालांकि, यूक्रेन ने कहा कि उसे पता था कि रूस कभी न कभी इस क्षेत्र पर आक्रमण करेगा। बखमुत  में पैर जमाना रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक प्रमुख लक्ष्य रहा है क्योंकि इस शहर पर अगर रूस कब्जा कर लेता है तो यूक्रेन  की कमर टूटने में देर नहीं लगेगी। हालांकि, यूक्रेनी सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Leave a Reply

Next Post

'चीन की खुफिया क्षमताओं का विस्तार से पता लगाओ', जासूसी गुब्बारे मिलने के बाद राष्ट्रपति बाइडन का निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 14 फरवरी 2023। अपने हवाई क्षेत्र में जासूसी गुब्बारे और संदिग्ध वस्तु के मिलने के बाद से अमेरिकी सरकार बेहद सतर्क हो गई है। खतरे को भांपते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी खुफिया समुदाय को  चीन की खुफिया क्षमताओं का व्यापक मूल्यांकन करने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं