महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में तत्परता से करें कार्रवाई: किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी

indiareporterlive
शेयर करे

डीजीपी डीएम अवस्थी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली आईजी-एसपी की बैठक

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 5 अक्टूबर 2020। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने आज पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने महिलाओं से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की।

पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करें, ऐसे प्रकरणों में विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं से संबंधित घटनाओं में विभागीय जांच में उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी ही विवेचना करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक के भरोसे नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों पर नियंत्रण के लिए जिलेवार मेकेनिजम बनाया जाए, ताकि घटनाओं की समीक्षा जल्द हो सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में कार्रवाई जरूर करें ताकि पुलिस की बेहतर छवि बन सके।

डीएम अवस्थी ने कहा कि राज्य में अवैध शराब, ड्रग्स, सट्टा, हुक्काबार, गांजा से संबंधित अपराधों में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि डायल 112 और हाईवे पेट्रोलिग के कर्मचारियों की रोटशनवार ड्यूटी लगाई जाए। इसके साथ ही ऐसे पुलिस कर्मचारी जिनके विरूद्ध शिकायत मिले, उन्हें तत्काल निलंबित कर उनके विरूद्ध विभागीय जांच कराई जाए।

Leave a Reply

Next Post

राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत

शेयर करेरायपुर 05 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ितों को आर्थिक सहायता जिला कलेक्टर के माध्यम से स्वीकृत की जाती है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऐसे ही प्रकरणों में कांकेर जिले की अंतागढ़ तहसील के ग्राम मातला साल्हेभाट के […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर