हरित भविष्य की ओर नाशिक की ऐतिहासिक छलांग

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 26 फरवरी 2026। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र नाशिक ने अब पर्यावरणीय वित्त के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। नाशिक महानगरपालिका ने अपने पहले ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड के सार्वजनिक इश्यू की घोषणा कर दी है। ₹1,000 अंकित मूल्य वाले ये रेटेड, सूचीबद्ध, कर योग्य, अनसिक्युअर्ड और गैर-परिवर्तनीय ग्रीन बॉन्ड डिबेंचर के स्वरूप में हैं, जिनमें ₹125 के 8 पृथक रूप से हस्तांतरणीय एवं प्रतिदेय मूल भाग  शामिल हैं। इश्यू 25 फरवरी 2026 को खुलेगा और 2 मार्च 2026 को बंद होगा। बेस इश्यू साइज़ ₹100 करोड़ है, जिसे ओवरसब्सक्रिप्शन विकल्प सहित ₹200 करोड़ तक बढ़ाया जा सकता है। निवेशकों के लिए 8.05% वार्षिक कूपन दर (छमाही देय) और 8.20% तक का प्रभावी यील्ड आकर्षण का केंद्र है।

इश्यू से जुटाई गई राशि मुकाणे जल आपूर्ति योजना विस्तार, नए जल शोधन संयंत्र और सिंहस्थ कुंभ हेतु जल संरचना विकास जैसी परियोजनाओं में निवेश की जाएगी। ग्रीन बॉन्ड फ्रेमवर्क की समीक्षा केयर एनालिटिक्स एंड एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड ने की है, जो सेबी और आईसीएमए ग्रीन बॉन्ड प्रिन्सिपल्स 2025 के अनुरूप है। यह पहल नाशिक को सतत विकास और स्मार्ट शहरी वित्त के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

खिलौनों की दुनिया से पूंजी बाजार में उतरी स्ट्राइडर्स इम्पेक्स 

शेयर करे26 फरवरी से खुलेगा स्ट्राइडर्स इम्पेक्स का आईपीओ (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 26 फरवरी 2026। उभरती हुई टॉयज़ और किड्स कंज़्यूमर मर्चेंडाइज कंपनी स्ट्राइडर्स इम्पेक्स लिमिटेड 26 फरवरी 2026 को अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) खोलने जा रही है। कंपनी का लक्ष्य अपर प्राइस बैंड पर ₹36.28 […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं