कट्टरता और बदले की भावना से ग्रसित भाजपा…कॉलेजियम विवाद पर सुप्रीम टिप्पणी के बाद महुआ का तंज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 नवंबर 2022। कॉलेजियम द्वारा जजों के प्रस्तावित नामों को रोके जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार पर सख्त टिप्पणी की है। इसके बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी सरकार की हमला बोला है। महुआ ने एक ट्वीट में कहा है कि कॉलेजियम की सिफारिशों को रोका जाना भाजपा की कट्टरता और बदले की भावना को दिखाता है।

महुआ मोइत्रा ने अपने ट्वीट में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पोस्ट करते हुए लिखा, एक बार कॉलेजियम ने सिफारिश कर दी तो बात वहीं खत्म हो जानी चाहिए। उन्होंने आगे लिखा, केंद्र द्वारा 11 नामों को मंजूरी न देना, महत्वपूर्ण न्यायिक नियुक्तियों में भी भाजपा के होमोफोबिया, कट्टरता और बदले की भावना को दर्शाता है। यह शर्म की बात है। 

क्या है मामला
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम के भेजे नाम रोके जाने पर नाराजगी जताई थी। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए कहा था कि इस रवैये से न्यायिक प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ऐसे में आपको कानून तो मानना ही होगा। जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एएस ओका की पीठ ने सोमवार को कहा था कि तीन सदस्यीय पीठ ने जजों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक समयसीमा तय की है। इसका पालन होना ही चाहिए, पर ऐसा हो नहीं रहा। जस्टिस कौल ने कहा, हमने कई बार इसको लेकर नाराजगी भी जताई है। 

बिगड़ता है वरिष्ठता का क्रम 
पीठ ने कहा था कि कई बार सरकार सिफारिश वाले नामों में से बस एक को ले लेती है। इससे वरिष्ठता का पूरा क्रम बिगड़ जाता है। कॉलेजियम वरिष्ठता को ध्यान में रखकर नामों की सिफारिश करता है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को चेतावनी भी दी थी कि दो महीने से पूरी प्रक्रिया ठप पड़ी हुई है। इस मसले को हल करें। हमें इस पर न्यायिक तौर से फैसला लेने पर विवश न करें।

Leave a Reply

Next Post

मेगास्टार चिरंजीवी इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी पुरस्कार से सम्मानित, पीएम मोदी और माता-पिता का जताया आभार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गोवा 29 नवंबर 2022। तेलुगु फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी ने 53वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में कहा कि अगर किसी के मन में अभिनय या सिनेमा उद्योग में आने की ख्वाहिश है तो इसमें जरूर आएं। यह पूरी तरह से भ्रष्टाचार रहित पेशा है। यहां […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं