शहीद दिवस: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके अमूल्य योगदान को किया याद

indiareporterlive
शेयर करे

अमर शहीदों के बलिदान को किया नमन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 29 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी ‘शहीद दिवस‘ के अवसर पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि गांधी जी ने पूरी दुनिया को दिखाया कि निर्भीकता से सत्य और अहिंसा के मार्ग पर डटे रहकर किस तरह बड़ा लक्ष्य हासिल किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू ने भारतीय समाज की बुनियाद को समझा और अंतिम व्यक्ति तक चिंता की। राज्य सरकार भी गांधी जी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए काम कर रही है। सशक्त इरादों के साथ आगे बढ़ने के लिए बापू के विचार मूल्य हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

सरकारी कर्मचारी द्वारा अपनी पत्नी को साथ रखने से इंकार करने पर-महिला आयोग हुआ सख्त

शेयर करे सिविल सेवा आचरण संहिता के तहत् दिए विभागीय जांच के निर्देश आयोग की पिछली कार्रवाई पर न्याय मिलने से महिला ने दिया धन्यवाद आयोग के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा प्रधान आरक्षक पर दर्ज हुई एफआईआर इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 29 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष […]

You May Like

भारत माता को नमन कर बोले सीएम मोहन यादव- विभाजन की पीड़ा आज भी करती है व्यथित....|....कांग्रेस की दोहरी नीति उजागर, नक्सलियों के समर्थन पर चुप्पी क्यों साधते हैं दीपक बैज : केदार कश्यप....|....आजादी के बाद भी लोकतंत्र और तिरंगे के सम्मान की रक्षा के लिए देश ने बड़ी कुर्बानियां देने वालों को समर्पित यह तिरंगा यात्रा - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा....|....बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री साय....|....महात्मा गांधी की जीवनी सहायक वाचन पुस्तक से हटाना अहिंसा विरोधी कदम, भाजपा सरकार तत्काल फैसला वापस ले....|....लगता है ईडी का प्रेस नोट भाजपा दफ्तर में बनाया गया था - कांग्रेस....|....प्रधानमंत्री आवास पर सरकार श्वेत पत्र जारी करे - दीपक बैज....|....मुंबई की आत्मा को कलात्मक अंदाज में पेश करती ‘ओवरशूट-लीनिंग इकोलॉजी’....|....कपड़ों के कचरे से आज़ादी, मुंबई से देशभर में गूंजेगा संदेश....|....सरहद पर तैनात जवान की याद में गूंजा ‘बॉर्डर लाइन’