संग्राम सिंह ने की बच्चों को मुफ्त शिक्षा और एंटी टोबैको कैंपेन से जुड़ने की अपील 

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 22 जुलाई 2025। अपने जन्मदिन पर संग्राम सिंह ने की लोगों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को मुफ्त शिक्षा और एन्टी टोबैको कैंपेन के लिए मेरी संस्था से जुड़ना चाहिए। संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट से जुड़ने का ये अद्भुत मौका है।भारत के धुरंधर पहलवान और युवा पीढ़ी में एक खास मुकाम बना चुके एमएमए जीतने वाले इंडिया के पहले रेसलर संग्राम सिंह ने सोशल मीडिया पर लोगो से अपील की हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनकी संस्था से जुड़कर इस नेक को करने में उनकी मदद करें। खिलाड़ी और एक अभिनेता होने के साथ संग्राम सिंह सामाजिक कार्यो में भी कार्यरत रहते हैं। हाल ही में संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन से पायल रोहतगी ने डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दिया और उसके बाद संग्राम सिंह की बड़ी बहन सुनीता देवी को डायरेक्टर नियुक्त किया गया। अब उसी चैरिटेबल संस्था से जुड़ने के लिए संग्राम सिंह देश भर से लोगों से इस नोबल कॉज के लिये आगे आने की और साथ मे काम करने की अपील कर रहे हैं।

लोगों के सहयोग के साथ संग्राम सिंह इस संस्था को बड़ा बनाना चाहते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरत बच्चों को निःशुल्क शिक्षा मिल सके। साथ ही एन्टी टोबैको कॉम्पैन को भी चलाकर लोगों में जागरूकता आ सके तांकि देश का हर बच्चा और नौजवान स्वस्थ भारत बनाने में मदद कर सके। मुम्बई से लेकर गुजरात और तमाम राज्यो में संग्राम सिंह की ये आवाज़ गूंज रही हैं। संग्राम सिंह जल्द ही प्रख्यात डायरेक्टर की फ़िल्म में एक खास किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

5 बार फैशन ट्रेंडसेटर बनी पारुल यादव 

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 22 जुलाई 2025। दक्षिण की खूबसूरत अदाकारा पारुल यादव हमेशा से ही एक बेहतरीन अदाकारा और दिलों की मलिका रही हैं, जब बात किसी पेशेवर कलाकार की तरह अपने जलवे बिखेरने की आती है। उनकी खूबसूरती और सहजता, जिससे वो अपने सर्वश्रेष्ठ […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक