सऊदी अरब पहली बार महिला अंतरिक्ष यात्री को भेजेगा स्पेस स्टेशन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 फरवरी 2023। रूढिवादी देश सऊदी अरब इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहा है। अब यह अरब देश एक और बड़ी पहल करने जा रहा है, जिसके तहत सऊदी अरब ने पहली बार महिला अंतरिक्षयात्री को स्पेस मिशन पर भेजने का फैसला किया है। बता दें कि रेयाना बरनावी, सऊदी अरब की पहली महिला अंतिरक्षयात्री होंगी, जो इस साल के अंत में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगी। रेयाना बरनावी के साथ सऊदी अरब के अंतरिक्ष यात्री अली अल करनी भी स्पेस जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी अरब के दोनों अंतरिक्ष यात्री 2023 की दूसरी तिमाही में अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे। यह दोनों यात्री AX-2 स्पेस मिशन के क्रू में शामिल हैं और इनकी फ्लाइट की लॉन्चिंग अमेरिका से होगी। इससे पहले साल 2019 में संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्षयात्री हज्जा अल मंसूरी भी आठ दिन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर बिताकर आ चुके हैं। इनके अलावा संयुक्त अरब अमीरात के सुल्तान अल नेयादी भी इस महीने के आखिर में अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगे। नेयादी पहले अरब अंतरिक्षयात्री हैं जिन्होंने अंतरिक्ष में एक साथ छह महीने बिताए थे। 

इससे पहले साल 1985 में सऊदी युवराज सुल्तान बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज भी अमेरिका के स्पेस मिशन के साथ अंतरिक्ष गए थे और इस तरह वह अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अरब मुस्लिम बने थे। 

बता दें कि जैसे जैसे दुनिया इलेक्ट्रिक गाड़ियों और अन्य विकल्पों की तरफ जा रही है, वैसे-वैसे दुनिया में तेल की अहमियत घटती जाएगी। आने वाले 15-20 सालों में तेल शायद अपनी चमक खो दे। सऊदी अरब भी इस बात को समझ रहा है और यही वजह है कि सऊदी अरब भी अपनी अर्थव्यवस्था की निर्भरता तेल पर कम करके पर्यटन आदि पर निर्भर करने की योजना बना रहा है। ऐसे में सऊदी अरब में हो रहे बदलावों को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है।   

सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में सऊदी अरब में महिलाओं को पुरुषों के बिना भी विदेश यात्रा की अनुमति दे दी गई है। साथ ही सऊदी अरब में कामकाजी महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। साल 2016 में सऊदी अरब में कामकाजी महिलाओं की संख्या 17 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 37 फीसदी हो गई है। 

Leave a Reply

Next Post

यूक्रेन में नया रूसी आक्रमण, तोपखाने की आग में झुलस रहा पूर्वी शहर बखमुत, चिंता में पड़ा नाटो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कीव 14 फरवरी 2023। यूक्रेन के पूर्वी शहर बखमुत के पास रूसी सेना ने खतरनाक तरीके से युद्ध शुरू कर दिया है। बखमुत भारी तोपखाने की आग में झुलस रहा है। पिछले 24 घंटों में युद्धग्रस्त देश में गोलाबारी के कारण कम से कम पांच नागरिक […]

You May Like

कार्तिक आर्यन धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स की ‘नागजिला’ में इच्छाधारी नाग के रूप में नजर आएंगे....|....'विकसित भारत केवल सपना नहीं, एक साझा राष्ट्रीय मिशन है', अमेरिका में बोलीं वित्त मंत्री....|....नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ सीएम विष्णुदेव साय की बैठक: नक्सल मामले पर बनी विशेष रणनीति....|....मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को भेजा समन, 27 अप्रैल को पेश होने का आदेश....|....40 साल बाद जेद्दा में पीएम मोदी की ऐतिहासिक यात्रा, भारत-सऊदी में होंगे 6 बड़े समझौते....|....पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिन का राजकीय शोक, गृह मंत्रालय ने की घोषणा....|....अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ पर आमिर ने दी बड़ी अपडेट, जानें कब फ्लोर पर आएगी फिल्म....|....'शुभमन गिल में महान कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद', राशिद खान ने गुजरात टाइटंस के कैप्टन की तारीफ की....|....एक राष्ट्र-एक चुनाव पर JPC की बैठक आज, सात घंटे चलेगी; पहला सत्र सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश के साथ....|....10 राज्यों में अगले पांच दिन तक तेज लू; पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक तूफान-बारिश के साथ गिरेंगे ओले