अफ्रीका के साथ भारत का व्यापार 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 नवंबर 2023। अफ्रीका के साथ भारत के व्यापार ने आज इतिहास रच दिया है। अफ्रीका के साथ भारत का व्यापार आज 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच पिछले कुछ वर्षों में घनिष्ठता अधिक हो गई है। अफ्रीका में पिछले एक दशक में बड़ी संख्या में भारतीय दूतावास भी खुले हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आज अफ्रीका के साथ हमारा व्यापार 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है। यह सिर्फ व्यापार नहीं है बल्कि, भारत अफ्रीका में शीर्ष पांच निवेशकों में से एक है। हमारी अनुमानित पूंजी 80 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है। अफ्रीका में पिछले एक दशक में हमारे कई दूतावास खुले हैं। इसी के अलावा, विदेश में पहला आईआईटी अफ्रीका में खुला है। विदेश में पहला फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय भी अफ्रीका में खुला। हम आज सिर्फ वादा ही नहीं बल्कि, भविष्य के लिए अफ्रीका में दांव भी लगा रहे हैं। 

जयशंकर ने ट्वीट कर दी जानकारी
जी20 में अफ्रीकी संघ की स्थायी सदस्यता पर विदेश मंत्री ने कहा कि इस पर कई वर्षों से विचार विमर्श किया गया है। बता दें, विदेश मंत्री ने शुक्रवार को यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में अफ्रीका के राजदूतों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने परिवर्तनकारी डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के अनुभव को साझा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि आज यशोभूमि में अफ्रीकी राजदूतों की मेजबानी करके खुशी मिली। 

55 देश हैं अफ्रीकी संघ का हिस्सा
अदीस अबाबा में मुख्यालय वाले अफ्रीकी संघ (एयू) में अफ्रीकी महाद्वीप के 55 सदस्य देश शामिल हैं। 2002 में अफ्रीकी एकता संगठन के रूप में आधिकारिक मान्यता मिली। यह 1963 में 32 सदस्यों के साथ स्थापित अफ्रीका की आजादी के बाद की पहली महाद्वीपीय संस्था थी। गौरतलब है कि अफ्रीकी संघ के देशों की सामूहिक रूप से जीडीपी 3 लाख करोड़ डॉलर है। साथ ही 1.4 अरब जनसंख्या है।

Leave a Reply

Next Post

चीन ने दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर फिर धमकाया, बोला-"हमारी मंजूरी जरूरी वर्ना..."

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजिंग 11 नवंबर 2023। चीन ने तिब्बती आध्यात्मिक गुरु 88 वर्षीय दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर फिर धमकी दी है। चीन ने शुक्रवार को धमकाते हुए कहा कि  दलाई लामा का कोई भी उत्तराधिकारी देश के अंदर से होना चाहिए और उसे इसके लिए हमारी अनुमति […]

You May Like

दहेज में ट्रैक्टर और बारातियों को हेलमेट! किसान पिता ने पेश की मिसाल, बेटी की विदाई पर दिया सुरक्षा कवच....|....सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: मणिपुर के तीन जिलों से 6 उग्रवादी गिरफ्तार....|....मिडिल ईस्ट जंग का 12वां दिन: ईरान की मुस्लिमों से अपील-"दुश्मन सैनिकों की जानकारी दो...सही जगह करेंगे हमला"....|....'चीन के सामने झुकी सरकार', एफडीआई नियमों में ढील को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना....|....अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बॉलीवुड का सुपरस्टार करेगा फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर लॉन्च....|....परीक्षण में खरा उतरा एडीसी-150, अब समुद्र के बीच मिनटों में पहुंचेगी मदद....|....'रूस से तेल खरीदने की अनुमति वाला अमेरिकी बयान भारत का अपमान'; कांग्रेस ने सरकार से पूछे तीखे सवाल....|....आर्चना कोचर के आउटफिट में मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार....|....ग्लोबल स्क्रीन पर लौटेंगे दर्शील सफारी....|....मुंबई में मनोरंजन उद्योग का महाकुंभ