युवक की हत्या मामले में 7 दोषियों को मौत की सजा, कत्ल के बाद शव के किए थे कई टुकड़े

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 29 नवंबर 2024। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चुचुरा में जिला सत्र न्यायालय ने 2020 में एक व्यक्ति की जघन्य हत्या के मामले को लेकर सात लोगों को मौत की सजा सुनाई है। सभी सात लोगों पर बिष्णु मल की हत्या करने और शव को क्षत-विक्षत करने का दोष सिद्ध हुआ तथा एक अन्य व्यक्ति को मृतक के अंग को नष्ट करने का दोषी पाया गया। ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चुचुरा ने मल की हत्या के लिए बृहस्पतिवार को विशाल दास और उसके छह अन्य साथियों को मौत की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दास और उसके सहयोगी चुचुरा शहर में असामाजिक गतिविधियों में शामिल रहते थे और इन लोगों ने 11 अक्टूबर 2020 को मल को उसके घर के पास से अगवा कर लिया था। ऐसा बताया गया था कि बिष्णु मल की हत्या कर दी गई और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए गए।

पुलिस द्वारा जांच के बाद दास और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। बताया जाता है कि मल के साथ रिश्ता रखने वाली एक महिला ने दास द्वारा दिए गए प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और इससे गुस्सा होकर उन्होंने मल की हत्या कर दी। अदालत ने इस घटना को लेकर सात लोगों को मौत की सजा सुनाई और एक अन्य व्यक्ति को एक अंग नष्ट करने के जुर्म में दोषी ठहराते हुए उसे सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

Leave a Reply

Next Post

भारत फिर बना संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग का सदस्य, कमिशन में 6000 भारतीय सैनिक दे रहे सेवाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव न्यूयॉर्क 29 नवंबर 2024। भारत को 2025-2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग के सदस्य के रूप में फिर से चुना गया है। आयोग में भारत का वर्तमान कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा था। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं