मुख्यमंत्री बघेल ने दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन को 12 लाख 60 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 31 दिसम्बर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के दिव्यांग पर्वतारोही एवं पैरा एथलेटिक्स चित्रसेन साहू को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 12 लाख 60 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में 14 दिसंबर को आयोजित रन फॉर सीजी प्राइड मैराथन के अवसर पर पर्वतारोही, पैरा एथलेटिक्स, राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं ब्लेडरनर चित्रसेन साहू को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी ।
   साहू ने छत्तीसगढ़ में नई सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) में हिस्सा लिया था। चित्रसेन साहू ने मुख्यमंत्री बघेल को सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि अब पर्वतचोटी माउंट अकोंकागुआ की कठिन चढ़ाई कर छत्तीसगढ़ महतारी का नाम गौरवान्वित करने का पूरा प्रयास करूंगा।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल ने अपैक्स बैंक के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 31 दिसम्बर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपैक्स बैंक ) के नववर्ष 2022 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया । इस अवसर पर अपैक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह, […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल