धर्मशाला: आईपीएल मुकाबलों के लिए पुणे के मैदान को तैयार करेंगे हिमाचल के सुनील चौहान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

धर्मशाला 15 मार्च 2022। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के पिच क्यूरेटर सुनील चौहान आईपीएल में भी सेवाएं देंगे। बीसीसीआई ने सुनील चौहान को पुणे के मैदान का जिम्मा सौंपा है। वह 15 मार्च को पुणे रवाना हो जाएंगे। एमसीए स्टेडियम पुणे में आईपीएल के 15 मैच होंगे। सुनील चौहान करीब दो माह मैचों होने तक वहीं रहेंगे। 29 मार्च को पुणे में पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। 14 मई को अंतिम लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। सुनील चौहान पहली बार एमसीए मैदान में पिचों को निर्माण करवाएं। इससे पहले धर्मशाला स्टेडियम के अलावा वह राजकोट स्टेडियम, फिरोजशाह कोटला मैदान सहित अन्य स्टेडियम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

1992 से काम कर रहे हैं सुनील
क्रिकेट खेलने के शौकीन सुनील चौहान 1992 से पिच और मैदान की आउटफील्ड बनाने का काम रहे हैं। उन्होंने धर्मशाला, बिलासपुर और अमतर क्रिकेट स्टेडियमों में पिचें और आउटफील्ड तैयार की है। 2012 में बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर का प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। पहली बार पुणे स्टेडियम जा रहा हूं। वहां जाकर ही तय होगा की पिचों और आउट फील्ड को कैसे तैयार करना है। बीसीसीआई ने मेल के माध्यम से पुणे मैदान में ड्यूटी लगाई है। इसके लिए 15 मार्च को रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश: चुनाव के 1 साल पहले शिवराज को फिर याद आए भगवान राम, वन गमन पथ को गति देने संस्कृति विभाग को सौंपा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 15 मार्च 2022। मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर भगवान श्रीराम की याद आई है। पिछले 15 साल से सिर्फ कागजों में विकसित हो रहे राम वन गमन […]

You May Like

जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल....|....परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन