सीएम साय ने राम मंदिर में लगाए झाड़ू, की पूजा-अर्चना, मंत्री बृजमोहन समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 14 जनवरी 2024। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मकर संक्रांति के अवसर पर राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम और माता जानकी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके साथ ही वहां साफ सफाई की। इस दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब समेत कई कार्यकर्त्ता औए नेता शामिल हुए । सीएम साय ने आज रायपुर के श्रीराम मंदिर पहुंचकर वहां की साफ सफाई की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के पहले सभी लोगों से मंदिरों, आस्था केंद्रों की साफ सफाई करने का आव्हान किया है।

छत्तीसगढ़ में भी ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव’ धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। पूरे प्रदेश में आम जनता, मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी से भव्य भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

Leave a Reply

Next Post

जंग और व्यापार एक साथ करना असंभव...चीन के मसले पर जयशंकर की दो टूक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 जनवरी 2024। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि सीमा पर गतिरोध के बीच चीन को संबंधों के सामान्य रूप से आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में ‘भू-राजनीति में भारत का उदय’ विषय पर […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग