‘कोई ताकत मुझे नहीं रोक सकती’: गिरफ्तारी के बाद बोले चंद्रबाबू नायडू; सड़कों पर उतरे तेदेपा समर्थक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अमरावती 09 सितम्बर 2023। सीआईडी ने शनिवार की सुबह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी के प्रमुख नेता चंद्रबाबू नायडू को एपी कौशल विकास निगम घोटाले मामले में गिरफ्तारी किया है। अपनी गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वह तेलुगु लोगों के हितों की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान देने के लिए तैयार है और ऐसा करने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। 

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘मैं पिछले 45 वर्षों से तेलुगू लोगों की सेवा कर रहा हूं। उनके हितों की रक्षा के लिए मैं अपने जीवन का बलिदान देने के लिए तैयार हूं। इस पृथ्वी पर ऐसी कोई ताकत नहीं है जो मुझे तेलुगु लोगों, आंध्र प्रदेश और मेरी मातृभूमि की सेवा करने से रोक सके। गिरफ्तारी के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने लोगों और अपने पार्टी के समर्थकों से संयम बनाकर रखने को कहा। उन्होंने कहा, ‘अंत में सत्य और धर्म की जीत होगी। वे मेरे साथ कुछ भी करें, लेकिन मैं लोगों के लिए आगे बढ़ता रहूंगा।’ 

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद टीडीपी के समर्थकों ने जमकर हंगामा प्रदर्शन काटा। उन्होंने तिरूपति में अन्नपूर्णा सरुकुलु केंद्र में आग लगाकर प्रदर्शन किया। वहीं, महिला समर्थक हैदराबाद के केबीआर पार्क में पार्टी के झंडे के साथ गिरफ्तारी का विरोध कर रहीं हैं। उन्होंने राज्य के सीएम जगनमोहन रेड्डी का पुतला भी जलाया। 

Leave a Reply

Next Post

बालाकोट सेक्टर से बीएसएफ जवान लापता, तलाश जारी, ड्यूटी पर जाते समय हुआ गायब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पुंछ 09 सितम्बर 2023। मेंढर के बालाकोट सेक्टर में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्र से बीएसएफ का एक जवान लापता हो गया। इसके बाद बीएसएफ ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक जवान का कुछ पता नहीं चला। लापता जवान […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही