सुनील आंबेकर की बुद्धिजीवियों से अपील, सरकारी नीतियों पर सोच-समझकर राय बनाने में लोगों की करें मदद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 अप्रैल 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील आंबेकर ने मंगलवार को सरकारी नीतियों की सफलता के लिए सोच-समझकर राय बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने समाज के बुद्धिजीवियों से अपील की कि उन्हें इसके लिए आगे आकर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। आंबेकर नई दिल्ली में ‘एकात्म मानववाद, विकास का एक विशिष्ट प्रतिमान’ नामक किताब के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह किताब अशोक गजानन मोदक ने लिखी है। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद और रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी ने संयुक्त रूप से किया।

दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था- लोगों को देश के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए

आंबेकर ने बताया कि एकात्म मानववाद की अवधारणा को स्पष्ट करने वाले दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि लोगों को देश के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए और उन्हें यह समझने में मदद करनी चाहिए कि क्या सही है और क्या गलत है। इसके लिए समाज के बुद्धिजीवियों को बड़ी भूमिका निभानी चाहिए।

बुद्धिजीवियों को निष्पक्ष और निस्वार्थ होना जरूरी
आरएसएस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख आंबेकर ने कहा कि समाज में लोगों को जागरूक करने और उन्हें सही राय बनाने के लिए ‘लोक जागरण’ और ‘लोकमत चर्चा’ जैसे प्रयास होने चाहिए। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जो बुद्धिजीवी यह काम करें, उन्हें ‘निष्पक्ष और निस्वार्थ’ होना चाहिए।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में तीन भाषाओं के फॉर्मूले का दिया उदाहरण
आंबेकर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में तीन भाषाओं के फॉर्मूले का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ‘सरकार ने अपनी नीति में भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने का फैसला किया है और अगर लोगों को यह समझ नहीं है कि वे उन्हें सीखकर भी प्रगति कर सकते हैं, तो वे कहेंगे कि सभी को अंग्रेजी अपनानी चाहिए।

जनता की राय साथ हो तो, सरकार टिकटॉक के खिलाफ कर सकती है कार्रवाई
आंबेकर ने कहा कि अगर जनता की राय साथ हो, तो सरकार ओटीटी कंटेट के नियमन और चीन से जुड़े मोबाइल एप टिकटॉक के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। आरएसएस पदाधिकारी ने कहा कि लोगों को पर्यावरण के अनुकूल विकास के महत्व को समझाने के लिए भी प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जनता की राय इसके पक्ष में नहीं है और समाज में कोई जागृति नहीं है, तो राजनीति में मुफ्तखोरी जैसी चीजें होती रहेंगी। 

Leave a Reply

Next Post

पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ एक और केस, एंटी करप्शन ब्रांच ने दर्ज की एफआईआर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अप्रैल 2025। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ 2 हजार करोड़ के बड़े घोटाले का मामला दर्ज हुआ है। एंटी करप्शन ब्रांच […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ