देश के 16 राज्यों में भारी से बहुत अत्यधिक आंधी-बारिश की चेतावनी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मई 2025। भारत के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। एक ओर जहां कुछ राज्यों में बारिश और तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कई इलाके भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में देश के 16 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश से लेकर हीटवेव तक की चेतावनी जारी की है।

भारी बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में रहें सतर्क

सोमवार और मंगलवार को असम, मेघालय, कर्नाटक, केरल, बिहार, गोवा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मंगलवार को आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में भी मूसलधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि इन राज्यों में बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और तूफान आने की भी आशंका है।

तूफान और तेज हवाएं: इन 16 राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने 16 राज्यों में आंधी, बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया। इनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 19 मई 2025। महाराष्ट्र से एक दुखद खबर सामने आई है। मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर जगबूदी नदी में जा गिरी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चला रहा व्यक्ति गंभीर […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग