मिर्जापुर हादसा: पीएम मोदी, सीएम योगी और सांसद अनुप्रिया ने व्यक्त किया शोक, पीड़ित परिवारों को मिलेगी सहायता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मिर्जापुर 04 अक्टूबर 2024। मिर्जापुर के सड़क हादसे में सेवापुरी (वाराणसी) के बीरबलपुर, रामसिंहपुर गांव के लोग भी शामिल हैं। वहीं, वाराणसी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मृतक के परिवारों में प्रत्येक को दो लाख रुपये के मदद की घोषणा की है। घायलों का इलाज बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। प्रधानमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीरजापुर में हुई सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मिर्जापुर की सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सड़क हादसे 10 लोगों के मौत को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की है। कहा हैं कि ज़िले के कछवा थाना क्षेत्र में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों के दुःखद निधन से मन व्यथित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने भी मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों के मौत को लेकर दुःख जाहिर किया है। उन्होंने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि दुःखद, हादसे से मन व्यथित है। ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Next Post

माता वैष्णो के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 44,500 भक्तों ने लिया आशीर्वाद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कटड़ा 04 अक्टूबर 2024। शारदीय नवरात्र के पहले दिन वीरवार को माता वैष्णो देवी के दरबार में संगत का सैलाब उमड़ा। देश-विदेश से पहुंचे 44500 भक्तों ने दरबार में शीश नवाया। माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पंजीकरण कक्ष के अनुसार इससे पहले […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं