कुत्तों के हमलों पर राज्य सरकार का बड़ा फैसला, मौत पर मिलेंगे पांच लाख रुपये; चोट पर भी मुआवजा तय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बंगलूरू 20 नवंबर 2025। कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राज्य की सिद्धारमैया सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए आवारा कुत्तों के हमले से होने वाली मौतों और घायल होने के मामलों के लिए मुआवजे की नई व्यवस्था लागू की है। सरकार ने घोषणा की है कि कुत्तों के काटने से अगर किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो उसके परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा। सरकार ने चोट के मामलों के लिए भी मुआवजे के अलग-अलग प्रावधान किए हैं। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को आवारा कुत्ते के काटने से त्वचा पर घाव, गहरी चोट, नीला पड़ना (ब्रूज), लहूलुहान लकेरें या कई जगह काटने की चोटें आती हैं, तो कुल 5000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

5000 रुपये की मुआवजे में क्या-क्या?
राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार घायलों को मिलने वाले 5000 रुपये में से 3500 रुपये सीधे पीड़ित को दिए जाएंगे। वहीं1500 रुपये सुवर्ण आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट को उपचार शुल्क के रूप में दिए जाएंगे। मामले में राज्य सरकार का कहना है कि यह फैसला लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने और गंभीर मामलों में आर्थिक मदद देने के लिए लिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

भारत की सैन्य शक्ति में होगा इजाफा, रूस देगा पांचवी पीढ़ी का स्टील्थ विमान तो अमेरिका देगा ये हथियार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 20 नवंबर 2025। अमेरिका ने भारत के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार पैकेज को हरी झंडी दे दी है। इस समझौते के तहत भारत को 100 ‘जैवेलिन’ एंटी-टैंक मिसाइलें, 25 हल्के कमांड लॉन्च यूनिट, और 216 ‘एक्सकैलिबर’ प्रिसिजन आर्टिलरी राउंड मिलने का रास्ता साफ हो […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग