मौत के बाद भी अमर हो गई जिंदगी! दिल्ली के डॉक्टरों ने कर दिखाया करिश्मा, एक शरीर में फिट की दो किडनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 मार्च 2026। भारत में किडनी ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है। दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) के डॉक्टरों ने एक वयस्क मरीज में एन-ब्लॉक ड्यूल किडनी ट्रांसप्लांट (En-bloc Dual Kidney Transplant) को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। डोनर की कमी से जूझ रहे देश में यह तकनीक किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है।

क्या है यह एन-ब्लॉक तकनीक?

आमतौर पर जब एक डोनर अंगदान करता है तो उसकी दो किडनी दो अलग-अलग मरीजों को दी जाती हैं लेकिन कई बार मृत डोनर की किडनी का आकार छोटा होता है या वह एक किडनी अकेले पूरे शरीर का भार उठाने के लिए पर्याप्त शक्तिशाली नहीं होती (खासकर यदि डोनर को डायबिटीज रही हो)। ऐसी स्थिति में डॉक्टर एक ही मरीज के शरीर में दोनों किडनी को एक साथ प्रत्यारोपित कर देते हैं। इसे ही ‘एन-ब्लॉक ड्यूल किडनी ट्रांसप्लांट’ कहते हैं। इससे किडनी की कार्यक्षमता (Efficiency) बढ़ जाती है और मरीज को लंबे समय तक डायलिसिस से मुक्ति मिल जाती है।

भारत में पहला ऐसा मामला

ILBS के रीनल ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. अभियुत्थन सिंह जादौन के मुताबिक भारत में किसी वयस्क (Adult) मरीज में इस तरह का ट्रांसप्लांट यह पहला मामला है। इससे पहले यह तकनीक सिर्फ बच्चों के लिए इस्तेमाल की जाती थी। पूरी दुनिया में भी खासकर अमेरिका में ऐसे बेहद कम मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Next Post

निवेशकों के लिए कैप्री ग्लोबल की नई पेशकश

शेयर करेकैप्री ग्लोबल लाया हाई-रेटिंग वाला एनसीडी इश्यू कैप्री ग्लोबल के एनसीडी में निवेश का सुनहरा समय (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 10 अप्रैल 2026। निवेश के बदलते माहौल में जहां निवेशक बेहतर रिटर्न के साथ सुरक्षा की तलाश में हैं, वहीं कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने ₹500 करोड़ […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल