निवेशकों के लिए कैप्री ग्लोबल की नई पेशकश

Indiareporter Live
शेयर करे

कैप्री ग्लोबल लाया हाई-रेटिंग वाला एनसीडी इश्यू

कैप्री ग्लोबल के एनसीडी में निवेश का सुनहरा समय

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 अप्रैल 2026। निवेश के बदलते माहौल में जहां निवेशक बेहतर रिटर्न के साथ सुरक्षा की तलाश में हैं, वहीं कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने ₹500 करोड़ के अपने सिक्योर्ड, रेटेड, लिस्टेड, रिडीमेबल नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर्स (एनसीडी) के ट्रेंच-1 पब्लिक इश्यू की घोषणा कर निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है। यह इश्यू 15 अप्रैल से 28 अप्रैल तक खुला रहेगा और इसमें 9.50% सालाना तक का आकर्षक कूपन रेट ऑफर किया गया है।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश शर्मा ने कहा, “हम इस ट्रेंच-1 एनसीडी इश्यू की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य निवेशकों को सुरक्षित और आकर्षक रिटर्न के साथ एक विश्वसनीय निवेश विकल्प प्रदान करना है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम एमएसएमई लोन, हाउसिंग लोन, गोल्ड लोन और कंस्ट्रक्शन फाइनेंस जैसे सेगमेंट्स के जरिए देशभर में उन ग्राहकों तक पहुंच बना रहे हैं, जो अब तक मुख्यधारा की वित्तीय सेवाओं से दूर रहे हैं। यह इश्यू हमारी ग्रोथ रणनीति को गति देगा।”

इश्यू में 24 से 120 महीनों तक के विभिन्न टेन्योर और मासिक व सालाना ब्याज भुगतान के विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे निवेशकों को लचीलापन मिलता है। जुटाई गई राशि का बड़ा हिस्सा लेंडिंग बिजनेस के विस्तार और मौजूदा कर्जों के पुनर्भुगतान में इस्तेमाल किया जाएगा। “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर आने वाला यह इश्यू निवेशकों के लिए सीमित समय का एक मजबूत अवसर साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

क्लासरूम से इंडस्ट्री तक: एसआरएम और एथर की नई पहल

शेयर करेईवी क्रांति को मिलेगा युवा दम, एसआरएम-एथर ने मिलाया हाथ ‘एथर फोर्ज’ से निकलेगी नई पीढ़ी की टेक्नोलॉजी (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 10 अप्रैल 2026। तेज़ी से बदलती दुनिया में शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक अहम पहल सामने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले