कोरोना से हालात बेकाबू : मुरादाबाद पहुंचे सीएम योगी, थोड़ी देर में करेंगे समीक्षा बैठक

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुरादाबाद/ बरेली 08 मई 2021। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर मुरादाबाद पहुंच गया। सीएम का हेलीकॉप्टर सर्किट हाउस में 11:44 बजे लैंड किया। वे कोविड कंट्रोल सेंटर के लिए रवाना हो गए। बता दें कि सीएम योगी को सर्किट हाउस पर केवल केवल दो मंत्री ही रिसीव करेंगे। अभी तक की जानकारी के अनुसार सीएम के साथ होने वाली बैठक में दोनों मंत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष,  महापौर और नगर अध्यक्ष ही शामिल होंगे। 

सीएम के साथ मीटिंग में शामिल होने वाले इन पांचों लोगों की कोरोना एंटीजन जांच कराई जा रही है, इसके अलावा मीटिंग में शामिल होने वाले सभी प्रशासनिक, पुलिस और स्वास्थ विभाग के अधिकारियों की एंटीजन जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक वह बरेली में दोपहर 3:05 बजे कलक्ट्रेट स्थित इंटिग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचेंगे और फिर 3:45 से 5:15 बजे तक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री राजकीय वायुयान से लखनऊ से उड़ान भरकर सुबह 11:05 बजे बरेली के त्रिशूल एयरपोर्ट पर उतरेंगे और हेलीकाप्टर से मुरादाबाद रवाना हो जाएंगे। मुरादाबाद से लौटकर दोपहर 2.25 बजे पुलिस लाइन के हैलीपैड पर उतरेंगे और सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां से इंटिग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचेंगे और फिर कलक्ट्रेट सभागार में ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में मंडल के दूसरे जिलों के अफसर से वर्चुअल तौर पर हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री का राजकीय वायुयान 5.40 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा। 

मुरादाबाद में संक्रमण से बेकाबू हालात हैं। आंकड़े भी यही बयां करते हैं। संक्रमण काल के एक साल में जितने पॉजिटिव केस मिले उससे कहीं ज्यादा संक्रमित अकेले अप्रैल में मिले हैं। सरकारी आंकड़े में भले ही मौतें भले ही कम दर्शायी कई है, लेकिन मौतें भी अधिक हुई है। यहां के हालात लखनऊ जैसे न हो, इसके लिए सीएम ने खुद ही प्रशासनिक तैयारियों की नब्ज टटोलने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Next Post

अब कंगना रनौत को हुआ कोरोना, 'हर-हर महादेव' का नारा लगाकर बोलीं- मैं वायरस को खत्म कर दूंगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अभिनेत्री कंगना रनौत का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर जानकारी दी है। इसके साथ उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। पोस्ट लिखकर दी जानकारीकंगना ने अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वो ध्यान की मुद्रा में हैं। उन्होंने […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च