अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटने के बाद नहीं पड़ेंगे बीमार, कीटाणु मुक्त अंतरिक्ष के शोध में भारत भी शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2022। अंतरिक्ष को कीटाणु मुक्त बनाने को लेकर दुनियाभर में चल रहे शोध में अब भारत भी शामिल हुआ है। अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत का ध्यान रखते हुए नए शोध के लिए भारत के शीर्ष संस्थानों को मौका मिला है। अलग-अलग संस्थानों ने मिलकर शोध शुरू कर दिए हैं, ताकि धरती पर वापस लौटने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को विभिन्न बीमारियों से बचाया जा सके। नासा और इसरो के अलावा भारत के आईआईटियन अंतरिक्ष में मौजूद स्टेशन को कीटाणु मुक्त बनाने के लिए अध्ययन में काम कर रहे हैं। दरअसल, धरती, हवा और पानी में मौजूद रहने वाले माइक्रोब्स अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर भी हैं। इनमें से कुछ इंसानों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

क्लेबसिएला निमोनिया ने बढ़ाई चिंता
भारत के अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े वैज्ञानिकों ने बताया कि हाल में क्लेबसिएला निमोनिया नामक रोगाणु की पहचान अंतरिक्ष में हुई थी, जिसके बाद अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही थी। अमेरिका और यूरोप के अलावा कई देश इस तरह के वैज्ञानिक शोध में जुटे हुए हैं।

अंतरिक्ष यात्रा में बढ़ेगी सुरक्षा
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (डीएसटी) की एक वैज्ञानिक समिति के सदस्य ने बताया, आईआईटी मद्रास और नासा जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी ने मिलकर शोध शुरू किया है, ताकि अंतरिक्ष यात्रा में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशनों में पाए जाने वाले माइक्रोब्स की परस्पर प्रतिक्रिया की जानकारी मिल सके। कोरोना महामारी के बाद यह जरूरी हो गया है कि दुनियाभर में माइक्रोब्स पर भी नजर रखी जाए। इस अध्ययन के जरिये अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य पर कीटाणुओं के संभावित प्रभाव कम करने में मदद मिलेगी।

तीन उड़ानों से लिए माइक्रोब्स के सैंपल
रॉबर्ट बॉश सेंटर फॉर डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर डॉ. कार्तिक रमन ने बताया, इस शोध के लिए अंतरिक्ष में मौजूद सात अंतरराष्ट्रीय स्टेशन पहुंचीं तीन अलग-अलग उड़ानों पर मौजूद माइक्रोब्स के सैंपल एकत्रित किए हैं, जिनका विश्लेषण अभी चल रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

एशिया कप पर बीसीसीआई के फैसले पर ओवैसी का तंज, 'ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेलते हो?'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2022। एशिया कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। इसको लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह के बयान के बाद से बवाल मचा हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी भारत के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं