‘राहुल गांधी की प्रेरणा का स्त्रोत विदेश है’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कांग्रेस नेता पर तंज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुद्दों को उठाने की राहुल गांधी की प्रेरणा का स्त्रोत विदेश है। जब भी संसद का सत्र होता है तो राहुल गांधी विदेश से एक नए मुद्दे के साथ लौटते हैं। अमित शाह ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी पर तंज कसा। 

अमित शाह बोले- मुझे पता है राहुल गांधी को विदेश से ही प्रेरणा क्यों मिलती है
अमित शाह ने कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि राहुल गांधी को हर बार प्रेरणा विदेश से मिलती है। इस देश में कैग है, विजिलेंस आयुक्त है, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट हैं, लेकिन इनकी तरफ से कभी आरोप नहीं आते। हर बार जब भी संसद का सत्र होता है, तो हमेशा विदेश से ही आरोप आते हैं और वे (राहुल गांधी) उनकी बात करते हैं। उनकी प्रेरणा का स्त्रोत विदेश से आता है, जिससे मुझे हैरानी भी नहीं होती। मुझे पता है कि उन्हें विदेश से ही प्रेरणा क्यों मिलती है।’

अमित शाह का यह बयान अदाणी मामले के संदर्भ में माना जा रहा है। अमेरिकी सरकार के एक विभाग ने भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी और उनकी कंपनी के कई लोगों पर भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप लगाए थे। इस मुद्दे पर भारत में खूब हंगामा हुआ और संसद के सत्र में अभी भी इस मुद्दे पर कांग्रेस चर्चा की मांग पर अड़ी है। 

भाजपा भी गांधी परिवार पर हमलावर
वहीं भाजपा ने भी OCCRP की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस और गांधी परिवार को घेर लिया है। दरअसल फ्रांस के एक मीडिया वेबसाइट ने खुलासा किया है कि संगठित अपराध पर OCCRP की रिपोर्ट, अमेरिकी सरकार और अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस का संबंध है। भाजपा ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार की कई ट्रस्ट को जॉर्ज सोरोस की ओपन फाउंडेशन द्वारा फंडिंग की गई। भाजपा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी भी भारत को अस्थिर करने वाले ट्रायंगल जॉर्ज सोरोस, अमेरिका और OCCRP का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Next Post

दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में ये तीन भारतीय शामिल, राजनीति और उद्योग जगत का बड़ा नाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 दिसंबर 2024। फोर्ब्स ने साल 2024 की दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उद्योग, मनोरंजन, राजनीतिक, समाज सेवा और नीति नियंताओं के नाम शामिल हैं। फोर्ब्स की इस 21वीं सूची में तीन भारतीय महिलाओं […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं