सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को ले जा रहे थे अस्पताल, दरवाजा नहीं खुलने से एंबुलेंस में ही हुई मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तिरुवननंतपुरम 30 अगस्त 2022। केरल में घायल एक व्यक्ति की मौत एंबुलेंस का दरवाजा नहीं खुलने की वजह से वाहन में ही हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को राजकीय चिकित्सा अस्पताल लाया गया था, लेकिन तकनीकी खामी की वजह से एंबुलेंस का दरवाजा नहीं खुला। इस बीच घायल शख्स की गाड़ी में ही मौत हो गई। कोझिकोड में स्कूटर की टक्कर में उसे गंभीर चोटें लगी थीं।

पुलिस सूत्रों ने मृतक की पहचान 66 वर्षीय कोयमोन के तौर पर की है, जो नजदीकी फेरोक का रहने वाला था। यह घटना सोमवार दोपहर बाद की है। सूत्रों ने बताया कि एंबुलेंस का दरवाजा करीब आधे तक घंटे तक जाम रहा, जिसकी वजह से उसे अस्पताल के दुर्घटना वार्ड में भर्ती करने में देरी हुई। 

शीशा तोड़कर भीतर से एंबुलेंस का खोला दरवाजा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एंबुलेंस के ड्राइवर और सहायक ने वाहन का दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। उन्होंने बताया कि बाद में नजदीक खड़े लोगों ने शीशा तोड़कर भीतर से एंबुलेंस का दरवाजा खोला, लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने घटना की जांच के दिए आदेश
मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। चिकित्सा महाविद्यालय पुलिस ने कहा है कि उसे अस्पताल से अब तक इस घटना की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज का भी इस केस पर बयान आया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए शुरू हुआ RIFD यात्रा कार्ड, मुसीबतों में यूं देगा साथ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मु 30 अगस्त 2022। वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को अब मुश्किल के वक्त में मदद आसानी से मिल सकेगी। दरअसल श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए RIFD सुसज्जित यात्रा कार्ड पेश किए हैं। 29 स्थानों पर आरआईएफडी सुसज्जित यात्रा कार्ड […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण