रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप बड़ा दावा बोले- मैं राष्ट्रपति होता तो एक दिन में खत्म हो जाता युद्ध

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 13 मार्च 2023। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर वह सत्ता में होते तो ये युद्ध एक दिन में ही खत्म करवा देते। ट्रंप ने कहा कि इसके लिए वह एक डील करवाते। जिसमें यूक्रेन के कुछ हिस्सों पर रूस का कब्जा करवा देते। इससे युद्ध नहीं होता। ट्रंप ने कहा कि ये ‘सबसे खराब’ स्थिति होती। ट्रंप ने कहा कि अगर वो अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो व्लादिमीर पुतिन कभी भी आक्रमण शुरू नहीं करते। 

ट्रंप एक रेडियो शो में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मत भूलो, बुश के रहते उन्होंने जॉर्जिया पर कब्जा कर लिया। ओबामा के रहते उन्होंने क्रीमिया पर कब्जा कर लिया और बाइडेन के रहते वे सब कुछ ले रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वे सब कुछ लेने जा रहे हैं। पूरी तरह से। वे पूरे एनचिलाडा ले रहे हैं। वे सबकुछ लिए जा रहे हैं। मुझे तो यही दिखता है।’ 

ट्रंप ने और क्या कहा? 
डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्ज बुश, बराक ओबामा और अब जो बाइडेन के कार्यकाल में रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए कब्जे का उदाहरण देते हुए खुद का भी जिक्र किया। बोले, इन लोगों के समय रूस ने एक-एक करके यूक्रेन को ले लिया लेकिन मेरे राष्ट्रपति रहते हुए उन्होंने यूक्रेन का क्या लिया? कुछ नहीं… पहली बार ऐसा हुआ। लंबे समय बाद ये हुआ था। वह (राष्ट्रपति पुतिन) मुझे समझ गए थे। इसलिए उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया। 

ट्रंप ने आगे कहा, ‘अगर मैं राष्ट्रपति रहता तो ये युद्ध एक दिन से अधिक नहीं चलता। मैं दोनों के बीच एक सौदा कराता। मैं बातचीत कर सकता था। भले ही ऐसा सबसे खराब स्थिति होता, लेकिन मैं यूक्रेन के कुछ ऐसे क्षेत्र पर रूस का कब्जा करवाने की डील कराता, जहां के लोग सिर्फ रूसी भाषा बोलते हैं। लेकिन अभी क्या हो रहा है? अब रूस पूरे यूक्रेन को टुकड़ों में लिए जा रहा है।’ 

अगले साल अमेरिका में है राष्ट्रपति चुनाव
बता दें कि अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे है। ट्रंप फिर से इस चुनाव में अपनी दावेदारी ठोक चुके हैं। उनके अलावा मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसके अलावा दो भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक भी इस लड़ाई में आगे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

चौथे टेस्ट में प्रदर्शन से नहीं, श्रीलंका की वजह से चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचा भारत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 मार्च 2023। भारतीय क्रिकेट टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट को जीतकर भारत को फाइनल में पहुंचा दिया। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए दो टेस्ट में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं