असदुद्दीन ओवैसी ने EC पर लगाए गंभीर आरोप, ‘इंडिया’ ब्लॉक में शामिल होने से किया इनकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 जुलाई 2025। AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने बिहार में वोटर लिस्ट के चल रहे पुनरीक्षण (रिवीजन) को लेकर चुनाव आयोग पर भी तीखे हमले किए हैं और इसे पिछले दरवाजे से NRC लागू करने का आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने भारतीय चुनाव आयोग  के भारतीयों की नागरिकता तय करने के अधिकार पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट रिवीजन के नाम पर “पिछले दरवाजे से NRC” कर रहा है। ओवैसी ने पूछा कि “चुनाव आयोग को यह निर्धारित करने का हक किसने दिया कि कोई शख्स भारत का नागरिक है या नहीं? ओवैसी ने दावा किया कि यह बात सबसे पहले AIMIM ने ही कही थी कि बिहार में वोटर लिस्ट का रिवीजन करके चुनाव आयोग पिछले दरवाजे से NRC कर रहा है। उन्होंने बताया कि AIMIM के सदस्य जल्द ही BLO से मिलेंगे और उनसे पूछेंगे कि नेपाल, म्यांमार और बांग्लादेश के लोग बिहार के किन इलाकों में रहते हैं। ऐसा करके पार्टी के सदस्य उनसे सीधे मिलेंगे और सच का पता लगा सकेंगे कि वे वास्तव में भारत के नागरिक हैं या इन पड़ोसी देशों के रहने वाले हैं। AIMIM चुनाव आयोग से यह भी जानना चाहती है कि साल 2003 के वोटर लिस्ट रिवीजन में बिहार में कितने विदेशी नागरिक पाए गए थे।

इंडिया’ ब्लॉक में शामिल होने से इनकार क्यों?

असदुद्दीन ओवैसी ने ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं पर उन्हें दबाव में लेने का आरोप लगाया और कहा कि “एकतरफा प्यार नहीं किया जा सकता।” उन्होंने स्पष्ट कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता चाहते हैं कि AIMIM उनके “गुलाम” बनकर उनके पीछे चले लेकिन ऐसा नहीं होगा। ओवैसी ने बताया कि पिछले अनुभवों और उनकी पार्टी पर लगे आरोपों के कारण ही उनका ‘इंडिया’ ब्लॉक में शामिल होने का मन नहीं है।

AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने एक “तीसरा मोर्चा” गठित करने का सुझाव दिया है, जिस पर पार्टी गंभीरता से विचार कर रही है। ओवैसी ने साफ किया कि AIMIM अपनी शर्तों पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी और जहाँ पार्टी की स्थिति मजबूत है वहीं से चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि AIMIM बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने और तीसरा मोर्चा खड़ा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

जल जीवन मिशन में घोटाले को लेकर विधानसभा में हंगामा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 15 जुलाई 2025। प्रश्नकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल जीवन मिशन का मामला उठाते हुए इस मिशन को फेल होने का आरोप लगाया. डिप्टी सीएम और विभागीय मंत्री अरुण साव ने कहा, हमने 10 लाख नल कनेक्शन दिया है. इस पर विपक्ष के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण