नए सीएम का काउंटडाउन शुरू : सरोज पांडेय को सीएम चुनने बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, पर्यवेक्षक बनाकर भेजा…विधायक दल की बैठक जल्द

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 08 दिसंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है , पिछले तीन दिनों के काफी बैठकों के बाडी आज हाईकमान ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए ऑब्जर्वर की नियुक्ति कर दी है। ये पर्यवेक्षक राज्यों का दौरा कर विजयी रहे भाजपा विधायकों से नए मुख्यमंत्रियों के नामों को लेकर राय मशविरा करेंगे। जिसके बाद नाम नेतृत्व को भेजे जायेंगे।
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री को लेकर अब बीजेपी की कवायद तेज हो गई है. बीजेपी ने प्रदेश के लिए पर्यवेक्षकों का ऐलान कर दिया है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानद सोनवाल और दुष्यंत कुमार गौतम को बीजेपी ने अपना ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया है. बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने इन नामों पर मुहर लगाई है. माना जा रहा है कि शनिवार को विधायक दल की बैठक हो सकती है. इस मीटिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है.
इसी तरह मध्यप्रदेश के लिए के मनोहल लाल, के लक्ष्मण ,आशा लकड़ा जबकि राजस्थान में किये सरोज पांडेय, राजनाथ और विनोद तावड़े को जिम्मेदारी दी गई है। पर्यवेक्षक दोनों राज्यों का दौरा कर विजयी रहे भाजपा विधायकों से नए मुख्यमंत्रियों के नामों को लेकर राय मशविरा करेंगे। जिसके बाद नाम नेतृत्व को भेजे जायेंगे।

Leave a Reply

Next Post

 देश-दुनिया में गरबा की धूम, यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल होने के बाद उत्सव के रंग में डूबे लोग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 दिसंबर 2023। संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष इकाइयों में शामिल- यूनेस्को ने गुजरात के पारंपरिक गरबा डांस को सांस्कृतिक धरोहर माना है। यूनेस्को ने हाल ही में गरबा डांस को दुनियाभर में गौरवशाली उपलब्धि मानी जाने वाली सूची में शामिल किया है। इसी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ