टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त

indiareporterlive
शेयर करे

11 जनवरी से 15 फरवरी 2021 तक चलेगा अभियान

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 8 जनवरी 2021। जिले को टीबी मुक्त करने की दिशा में जिले के उच्च जोखिम समूहों में सघन खोज जांच अभियान टीबी हारेगा देश जीतेगा का आयोजन 11 जनवरी से 15 फरवरी 2021 तक किया जा रहा है। जिसके लिये कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। जारी आदेश के अनुसार गृह विभाग जेल अधीक्षक को जेल के समस्त कैदियों का टीबी स्क्रीनिंग कार्य 11 से 13 जनवरी तक करना, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिले में संचालित समस्त अनाथालयों में टीबी स्क्रीनिंग कार्य 14 से 15 जनवरी तक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को 14 से 15 जनवरी तक जिले में संचालित समस्त ट्रायबल हॉस्टल में टीबी स्क्रीनिंग कार्य, समाज कल्याण विभाग को जिले में संचालित समस्त वृद्धाश्रम में 14 से 15 जनवरी तक टीबी स्क्रीनिंग कार्य, खनिज विभाग को 18 से 22 जनवरी तक जिले में संचालित समस्त खदानों में टीबी स्क्रीनिंग कार्य, नगरीय निकायों को 25 जनवरी से 15 फरवरी तक जिले में संचालित समस्त रैन बसेरा एवं शहरी मलीन बस्तियों से टीबी स्क्रीनिंग कार्य, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को जिले में संचालित समस्त शासकीय स्वास्थ्य संस्था एवं एचआईवी के उच्च जोखिम समूहों में 6 से 9 फरवरी 2021 तक टीबी स्क्रीनिंग कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश में कहा गया है कि सभी नोडल अधिकारी कार्यों का सुचारू रूप से संपादन करेंगे एवं इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से समस्त चिकित्सकीय जांच एवं उपचार का कार्य संपादन किया जाएगा। नोडल अधिकारियों द्वारा संबंधित संस्थानों से समन्वय स्थापित कर स्क्रीनिंग हेतु कार्य रोडमैप स्थल चयन कर कार्य संपादित कराया जाये। इस कार्य में राज्य शासन द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करने के भी निर्देश दिये गये हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल का नवीन कार्यालय तिफरा में स्थापित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 08 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल मुख्यालय नवा रायपुर पर्यावास भवन के आदेशानुसार बिलासपुर में अपर आयुक्त, का नवीन कार्यालय न्यू बस स्टैण्ड, अभिलाषा परिसर तिफरा बिलासपुर में स्थापित किया गया है, ताकि संभाग बिलासपुर एवं सरगुजा के समस्त जिला तहसील मुख्यालय में […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग