राज्य महिला आयोग द्वारा 9 हजार वर्गफुट की विशाल रंगोली से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

indiareporterlive
शेयर करे

दो साल बेमिसाल की थीम पर बनाई जा रही रंगोली  

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने  तैयारियों का लिया जायजा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 16 दिसम्बर 2020। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा राज्य सरकार के दो साल पूरा होने पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई.ग्राउण्ड में 9 हजार 100 वर्गफुट की विशाल रंगोली बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। यह रंगोली लगभग 130 फीट लम्बी और 70 फीट चौड़ी होगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज रंगोली निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया 17 दिसम्बर को 4 बजे इस विशाल रंगोली का अवलोकन करेंगे। आमजन 17 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से रंगोली देख सकेंगे।

आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल बेमिसाल की थीम पर रंगोली तैयार की जा रही है। इस रंगोली के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुए छत्तीसगढ़ के विकास के रंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में अब तक इतनी बड़ी रंगोली नहीं बनाई गई है। महिला आयोग द्वारा रंगोली से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। पहले लगभग 7 हजार वर्गफुट में रंगोली बनाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन अब यह रंगोली लगभग 10 हजार वर्गफुट तक बनने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि रंगोली महिलाओं से करीब से जुड़ी हुई कला है, इसलिए महिलाओं की ओर से रंगोली के माध्यम से छत्तीसगढ़ में दो साल में तेजी से किए गए विकास कार्याें के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया जाएगा। रंगोली को रायपुर के स्थानीय कलाकार विनोद पांडा द्वारा तैयार किया जा रहा है। यह रंगोली छत्तीसगढ़ के गौरव के प्रतीक के रूप में तैयार की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

अमेरा खदान में ओवरलोड क्षमता से अधिक कोयले की ढुलाई करने के संबंध में की गई करोड़ों की गड़बड़ी में नोटिस जारी

शेयर करेडब्ल्यूपीसी नंबर 3013/2020 दिनेश कुमार सोनी प्रति छत्तीसगढ़ शासन में दिनांक 11/12/2020 को न्यायाधीश गौतम भादुरी द्वारा किया गया नोटिस जारी इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर/अंबिकापुर 17 दिसम्बर 2020। डी०के० सोनी अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा अमेरा खदान में ओवरलोड क्षमता से अधिक कोयले की ढुलाई करने तथा मोटर व्हीकल एक्ट […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं