प्रधानमंत्री मोदी की फैन हुईं अमेरिकी वाणिज्य मंत्री, बोलीं- उनका भारत के लोगों के लिए समर्पण गजब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत में लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है लेकिन अब दुनिया के नेता भी प्रधानमंत्री मोदी के कायल होते जा रहे हैं। अमेरिका की सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स यानी कि वाणिज्य मंत्री जिना राइमोंडो भी पीएम मोदी की मुरीद हो गई हैं। जिना राइमोंडो का कहना है कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता किन्हीं वजहों से ही हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक विजनरी नेता हैं। 

क्या बोलीं अमेरिका की वाणिज्य मंत्री
अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जिना राइमोंडो ने कहा कि ‘मैंने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक घंटे से ज्यादा समय बिताया। वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता यूं ही नहीं हैं, वह एक विजनरी नेता हैं और उनका भारत के लोगों के लिए समर्पण गजब है। वह लोगों को गरीबी से उबारने की इच्छा रखते हैं और भारत को आगे बढ़ाकर वैश्विक ताकत बनाना चाहते हैं और वह ऐसा कर भी रहे हैं।’ बता दें कि जिना राइमोंडो बीते माह भारत दौरे पर आईं थी और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी।  

ब्रिटिश सांसद भी  कर चुके हैं तारीफ
ब्रिटेन के सांसद, अर्थशास्त्री, बैंकर और शिक्षाविद निकोलस स्टर्न भी पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं। विश्व बैंक के कार्यक्रम ‘मेकिंग इट पर्सनलः हाउ बिहेवियरल चेंज कैन टैकल क्लाइमेट चेंज’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विकास और विकास की एक पूरी नई कहानी लेकर आए हैं। मैंने नवंबर 2021 में ग्लासगो में कॉप 26 में उनके भाषण को ध्यान से सुना और LiFE सहित जो मापदंड निर्धारित किया, वह स्थायी लचीलापन और समावेशी विकास जैसा दिखता है। 

Leave a Reply

Next Post

शराब घोटाले में केजरीवाल से सीबीआई के सवाल, सड़क पर आप का बवाल...भारी जाम से जनता परेशान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 अप्रैल 2023। आबकारी नीति मामले में सीबीआई द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शनों के बाद रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी यातायात जाम देखा गया। आनंद विहार […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान