गणित और अंग्रेजी के सवाल देखकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आगरा, 25 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई। आगरा में परीक्षा के लिए 49 केंद्र बनाए गए हैं। 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को होने वाली परीक्षा में कुल 1,36,656 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। रविवार को पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि संविधान से जुड़े प्रश्न, सामान्य विज्ञान और रीजनिंग का स्तर मध्यम रहा। वहीं, गणित, हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न काफी सरल थे। अभ्यर्थियों के मुताबिक, इन विषयों के प्रश्नों को हल करने में अपेक्षाकृत आसानी हुई।

पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। प्रत्येक पाली में 22,776 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के अस्थायी डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया है। परीक्षा के दिन पुलिस सुरक्षा के बीच सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से सामग्री केंद्रों तक पहुंचाई गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

 प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

शेयर करेशिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव  देहरादून, 25 अक्टूबर 2026।  प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक खाली पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने शासकीय आवास पर हुई विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसके लिए प्रक्रिया शुरू करने […]

You May Like

कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति....|....जैसलमेर को मिली हवाई कनेक्टिविटी की सौगात....|....इंदौर: दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा, रात में बढ़ी ठंडक....|....भोपाल से होगी प्रदेश की 15 हजार बसों की निगरानी....|....13,500 फीट पर बदला मणिमहेश का नजारा, डल झील जमने लगी....|.... प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती....|....गणित और अंग्रेजी के सवाल देखकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे....|....सीएम योगी बोले- देश को अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का रचा जा रहा षड्यंत्र....|....बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी हुए बेहोश....|....शेफ दामोदरन का हुआ निधन, 72 की उम्र में ली आखिरी सांस